Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में फिर छिड़ी जंग, गोरी नागोरी और श्रीजिता डे के बीच हुई घमासान लड़ाई, VIDEO

बिग बॉस 16 का घर एक बार फिर जंग का मैदान बनते जा रहा है. जहां बीते दिनों घर में गोरी नागोरी और श्रीजिता डे के बीच घमासान लड़ाई हुई. ये झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक दूसरे को काफी कुछ कह दिया.
Bigg Boss 16 Updates: बिग बॉस 16 का शानदार आगाज हो चुका है. शो में इस बार भी धमाल मचाने के लिए कई सेलेब्स घर के अंदर आए हैं. अब्दु रोजिक और उनकी क्यूटनेस की बदौलत बिग बॉस 16 पहले दिन से ही सुपरहिट है. हालांकि अब घरवाले जैसे-जैसे एक दूसरे को जान रहे हैं, वैसे-वैसे उनमें झगड़े बढ़ते जा रहे हैं. बीते दिनों भी कुछ ऐसा ही हुआ, जहां श्रीजिता डे और गोरी नागोरी के बीच जमकर लड़ाई हुई. इस लड़ाई को कम करने के बजाय अन्य घरवाले भी इसमे कूद पड़े.
दरअसल लेटेस्ट एपिसोड में, हम देखते हैं कि श्रीजिता डे और सुंबुल तौकीर राजस्थान की लोक नृत्यांगना गोरी नागोरी के साथ लड़ाई करते हैं. टीवी अभिनेत्री श्रीजिता उन्हें स्टैंडर्डलेस (Standard Less) कह देती है. जिसके बाद गोरी अपना आपा खो देती है और वह खुद के आत्म सम्मान के लिए लड़ती है. दोनों की लड़ाई में सभी घरवाले गोरी को सपोर्ट करते दिखे. जबकि इमली फेम सुंबुल तौकीर श्रीजिता डे के पक्ष में खड़ी रहीं. एमसी स्टेन ने भी गोरी नागोरी के लिए स्टैंड लिया. स्टेन ने अपना आपा खो दिया और चिल्लाया, “अब, अगर आप सभी शहर के बारे में बात करते हैं तो इसे देखें, कोई भी उसे नहीं बताएगा कि वह एक गांव से है.”
श्रीजिता डे और गोरी नागोरी की लड़ाई फैंस को भी पसंद नहीं आई. उन्होंने दोनों की जमकर क्लास लगा दी. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ”गोरी राइट है यार या हा एमसी ब्रो सही है उन लोगो के साथ ऐसा ही रहने का”. दूसरे यूजर ने कहा, ”सुंबुल को कुछ बोलना तो आता नहीं…बस माता आ जाती है.” एक अन्य यूजर ने कहा, ”एक तो ये शुंबुल के फालतू के नाटक है.”
Also Read: Bigg Boss 16, Shukravaar ka Vaar: सलमान खान ने इन कंटेस्टेंट्स को नहीं बुलाया डिनर पर,शालीन की लगी क्लास!
बिग बॉस के घर में जो सबका चहेता है, वह और कोई नहीं बल्कि अब्दु रोजिक है. उनकी क्यूटनेस फैंस को काफी ज्यादा पसंद आती है. फैंस उनके वीडियोज का इंतजार करते है. हालांकि घर में बिगड़ते माहौल को देखकर अब अब्दू परेशान हो गए हैं. वह किसी से कुछ नहीं कहते बस एक तरफ साइड में खड़े नजर आ रहे हैं. उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि वो ये झगड़े पसंद नहीं कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










