Bigg Boss 16: टीना दत्ता और शालीन भनोट के बीच फिर से हुई दोस्ती, एक्ट्रेस को मिला ये तोहफा
Published by : Divya Keshri Updated At : 21 Oct 2022 7:36 AM
बिग बॉस 16 में टीना दत्ता और शालीन भनोट फिर से दोस्ती हो गई है. शालीन भनोट और टीना दत्ता फैसला करते है कि दोनों पुरानी बातों को भुला देंगे. वहीं, शालीन एक्ट्रेस को एक तोहफा देते है, जिसके बारे में वो बिग बॉस को बताती है.
Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 (Bigg boss 16) हर बीतते दिन के साथ और भी ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा है. लड़ाई, झगड़ा के अलावा दर्शकों को इसमें दोस्ती औऱ प्यार भी देखने मिल रहा है. बीते कुछ हफ्तों में टीना दत्ता और शालीन भनोट की दोस्ती गाढ़ी हो गई है. लेकिन हाल ही में दोनों के बीच जमकर लड़ाई हुई, जिसके बाद एक्ट्रेस रोने लगती है. लेकिन दोनों के चाहने वालों के लिए गुड न्यूज है. उनके बीच फिर से दोस्ती हो गई है.
बिग बॉस 16 में टीना दत्ता और शालीन भनोट एक बार फिर से दोस्त बन गए है. बिग बॉस टीना को कन्फेशन रूम में बुलाते है औऱ टीना को बताते है कि उनके पेट की हालत खराब है. ये सुनकर टीना रोने लगती है. हालांकि शालीन उन्हें संभालते है. जिसके बाद दोनों को बिग बॉस कन्फेशन रूम में बुलाते है औऱ बताते है कि उनके बीच सुलह उन्होंने ही कराई है.
शालीन भनोट और टीना दत्ता फैसला करते है कि दोनों पुरानी बातों को भुला देंगे. टीना बिग बॉस को अपनी नयी रिंग दिखाती है और इशारों में बताती है कि उसे अपनी दोस्ती के निशान के रूप में दिया. बाद में गोरी नागोरी, टीना के हाथ में रिंग देखकर उससे इसके बारे में पूछती है. शालीन से गोरी पूछती है उसके अंगुली से एक रिंग गायब कैसे है.
Also Read: Bigg Boss 16: इस हसीना को देखकर अब्दू रोजिक का धड़का दिल, शिव ठाकरे बोले- लड़का जवान हो गया
गौरतलब है कि बिग बॉस 16 में टीना दत्ता और शालीन भनोट के लड़ाई का प्रोमो सामने आया था. शालीन कहते दिखे थे कि ‘अगर भरोसा नहीं है, तो गेम खेलते हैं. जिस जगह मैं थोड़ा कमजोर हूं, वह है मेरा दिल.” इस पर एक्ट्रेस ने कहा था, ‘मैं ही थी जिसे चोट लग रही थी. मैं परेशान हूं.’ जिसके बाद शालीन ने टीना से कहा था, ‘मेरा नाम शालीन है. मुझे शालीन बुलाओ. तुमने मुझे शॉ बुलाने का हक खो दिया है.
Also Read: Bigg Boss 16: इस हसीना को देखकर अब्दू रोजिक का धड़का दिल, शिव ठाकरे बोले- लड़का जवान हो गया
बिग बॉस 16 के कंटस्टेंट
बता दें कि बिग बॉस 16 में फिलहाल टीना दत्ता, शालीन भनोट, गौतम सिंह विग, सुंबुल तौकीर, शिव ठाकरे, मान्या सिंह, सौंदर्या शर्मा, निमृत कौर अहलूवालिया, अब्दु रोज़िक, प्रियंका चाहर चौधरी, अंकित गुप्ता, एमसी स्टेन, अर्चना गौतम, गोरी नागोरी और साजिद खान है. पहले एलिमिनेशन में श्रीजिता डे बाहर हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










