Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में मचा हंगामा, एक-दूसरे की पीठ में खंजर घोपते नजर आए कंटेस्टेंट

बिग बॉस 16 का अपकमिंग एपिसोड नॉमिनेशन स्पेशल होने वाला है. प्रोमो में सौंदर्या शर्मा ने निमृत कौर अहलूवालिया को, एमसी स्टेन ने सुंबुल तौकीर को, अब्दु रोजिक ने प्रियंका चाहर चौधरी को नॉमिनेट किया है.
Bigg Boss 16 Nomination Special: बिग बॉस के घर में इन-दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. गौतम के कैप्टन बनते ही हर दिन घरवालों में लड़ाईयां हो रही है. किसी ने बगाबत शुरू कर दी है, तो कुछ दोस्त से दुश्मन बन गए है. अब शो में और भी ज्यादा गहमागहमी बढ़ने वाली है. जहां आज एलिमिनेशन स्पेशल होने वाला है. इसमे एक बार फिर कई लोगों के पीठ में खंजर घोपे जाएंगे.
कलर्स की ओर से बिग बॉस का नया प्रोमो जारी किया गया है. प्रोमो में सौंदर्या शर्मा ने निमृत कौर अहलूवालिया को, एमसी स्टेन ने सुंबुल तौकीर को, अब्दु रोजिक ने प्रियंका चाहर चौधरी को नॉमिनेट किया है. अर्चना गौतम सुंबुल को नॉमिनेट करती हैं और कहती हैं, ”दूसरों की वजह से खुद को पीछे न रहने दें.” सुंबुल ने पलटवार करते हुए कहा, “जब मैं कुछ नहीं कहता, तो लोग कहते हैं कि मैं नहीं बोलता और जब मैं बोलता हूं, तो यह दूसरों के लिए समस्या बन जाता है.”
Also Read: Bigg Boss 16: घर से बेघर हुई मान्या सिंह, सुंबुल खान और शालिन भनोट पर लगाया ये आरोप
बिग बॉस ने शालिन भनोट पर तंज कसते हुए कहा, “150 ग्राम चिकन के लिए नहीं, बल्कि आपको नॉमिनेशन के लिए आगे आना होगा.” शालिन ने प्रियंका को यह तर्क देकर नॉमिनेट किया, “आपने एक व्यक्ति की बीमारी का मजाक उड़ाया.” प्रियंका ने उन्हें यह कहते हुए वापस नामांकित किया, “जब कोई व्यक्ति वास्तविक नहीं रह सकता है, तो वह रियलिटी शो में आने के लायक नहीं है.” इस एपिसोड में प्रियंका और अंकित गुप्ता की दोस्ती में भी दरार देखने को मिलेगी. प्रोमो के एक हिस्से में दिखाया गया है कि दोनों घर में कुछ घटनाओं के कारण एक बड़ी बहस में पड़ जाते हैं।. प्रियंका कहती हैं, “मैं तुम्हें झेल रही हूं, जिस पर अंकित कहते हैं मैं भी तुम्हें झेल रहा हूं.” वीकेंड का वार एपिसोड में, सलमान खान ने अंकित गुप्ता को शो के लिए कुछ नहीं करने और केवल दर्शक होने के लिए फटकार लगाई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










