Bigg Boss 16: निमृत कौर को आया पैनिक अटैक, शालीन भनोट ने उड़ाया उनके मेंटल हेल्थ का मजाक

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिग बॉस 16 का लेटेस्ट एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है. जहां एक टास्क के दौरान शालीन भनोट निम्रत कौर के मेंटल इश्यूज का मजाक उड़ाते हैं. जिसके बाद निमृत अपना आपा खो देती है और उन्हें पैनिक अटैक आ जाता है.

विज्ञापन

बिग बॉस 16 के हर एपिसोड में कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे है. जहां सभी कंटेस्टेंट प्राइज मनी के पैसे के लिए गोल्डन बॉयज से भिड़ते दिख रहे है. लेटेस्ट प्रोमो में, हम देखते हैं कि हर कोई गोल्डन लड़कों की ओर से फेंके गए सोने को इकट्ठा कर रहा है. इसी बीच बिग बॉस घरवालों से घर के नये कैप्टन के बारे में पूछते है, जिसपर सुम्बुल तौकीर कहती हैं, “बिग बॉस, मैं कप्तानी के दावदार में रहना चाहूंगी.”बाद में अर्चना गौतम ने फैसले के बारे में सुम्बुल से बहस की और कहा, “सुम्बुल, यह तुम्हारा फैसला और जिम्मेदारी थी, इसलिए अब यह तुम्हारी जिम्मेदारी है कि तुम हमारे 25 लाख रुपये वापस कर दो, क्योंकि तुम कल घर छोड़ सकती हो तो हमें हमारे पैसे कौन देगा.”

विज्ञापन

शालीन निमृत में हुई जबरदस्त लड़ाई

इस लड़ाई में, निमृत कौर सुम्बुल का समर्थन करने की कोशिश करती है, लेकिन शालीन भनोट बीच में आ जाता है और दोनों में काफी बहस होती है. निमृत शालीन से पूछती है कि उसकी प्रॉब्लम क्या है और वह मजाक में जवाब देता है, “उसके पास मेंटल इश्यूज हैं.” उसकी बात सुनने के बाद, मेंटल हेल्थ से जूझ रही निमृत को लगता है कि वह इसका मजाक उड़ा रहा है. जिसके बाद वह अपना आपा खो देती है. शालीन से लड़ते हुए निमृत को पैनिक अटैक आता है और सभी उसे शांत करने की कोशिश करते हैं. वह उससे कहती है, “अगली बार जब तुम मेरे मानसिक स्वास्थ्य का मजाक उड़ाओगे, तो मैं तुमसे पंगा लूंगी.”

डिप्रेशन से जूझ रही है निमृत कौर

जैसा कि सभी जानते हैं निम्रत कौर ने बिग बॉस के सामने अपनी मेंटल हेल्थ के बारे में खुलकर बात की थी. उन्होंने रोते हुए कहा था कि घर में आने के बाद उन्होंने मेडिकेशन लेना छोड़ दिया है, इसका उनकी सेहत पर काफी असर पड़ रहा है. निम्रत ने डिप्रेशन में होने की भी बताई थी. हालांकि सलमान खान ने एक्ट्रेस को समझाया भी था. निमृत को यूं टूटा देख फैंस परेशान हो जाते है और उनको भरपूर सपोर्ट करते है. अब देखना ये होगा कि वीकेंड का वार में सलमान खान शालीन पर किस तरह रिएक्ट करते हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola