Bigg Boss 16: इस वजह से एमसी स्टैन-शालीन के बीच हाथापाई, सलमान ने सुंबुल को फिर से लताड़ा, कहा-चली जाओ घर

Published by : Divya Keshri Updated At : 18 Nov 2022 9:25 AM

विज्ञापन

बिग बॉस 16 में टीना को पैर में चोट लग गई. जिसके बाद स्टैन ने कहा कि इलाज के लिए डॉक्टर को आने दो. इसपर शालीन ने कहा कि वो इसे ठीक करना जानते है. शालीन जब उसकी बात नहीं सुनता तो स्टैन उसपर काफी गुस्सा हो जाता है.

विज्ञापन

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में कटेंस्टेंट के बीच लड़ाई-झगड़ा ना हो, ऐसा नहीं हो सकता. इस बार एमसी स्टैन और शालीन के बीच जमकर लड़ाई होती है. दरअसल, टीना को पैर में मोच आ जाती है और शालिन और स्टेन उसकी मदद के लिए जाते है. तभी दोनों में काफी बहसा-बहसी होती है और दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ जाती है. वहीं, शुक्रवार को वीकेंड का वार के आगामी एपिसोड का प्रोमो भी सामने आ गया है.

शालीन और स्टैन के बीच लड़ाई

शालीन भनोट और एमसी स्टैन के बीच लड़ाई क्यों हुई, ये हम आपको बताते है. हुआ यूं कि टीना को पैर में चोट लग गई. जिसके बाद स्टैन ने कहा कि इलाज के लिए डॉक्टर को आने दो. इसपर शालीन ने कहा कि वो इसे ठीक करना जानते है. शालीन जब उसकी बात नहीं सुनता तो स्टैन उसपर काफी गुस्सा हो जाता है. जिसके बाद दोनों में जमकर झगड़ा होता है. यहां तक की बात हाथापाई तक आ जाती है.

https://www.instagram.com/reel/ClEYTHDDCrv/
सुम्बुल पर भड़की टीना

शालीन और स्टैन की लड़ाई के बीच सुम्बुल, शिव और निमृत आ जाते है और उन्हें रोकते है. सुम्बुल, शालीन को खींचकर कमरे में ले आती है और उसे बाहर जाने से मना करती है. तभी उस कमरे में टीना आ जाती है और आराम से शालीन से बात करती है. तभी सुम्बुल बीच में चिल्लाने लगती है. ये देखकर टीना उसे शांत रहने के लिए कहती है. इस पर सुम्बुल कहती हैं कैसे, मैं कंट्रोल नहीं कर सकती. जिसके बाद टीना चिल्लाकर कहती है, नहीं कर सकती तो बाहर जाओ. 

Also Read: Bigg Boss 16: शिव ठाकरे के प्लान पर सलमान खान ने फेरा पानी, सच्चाई का किया खुलासा, अर्चना गौतम की वापसी
सलमान खान का सुम्बुल पर निकला गुस्सा

सुम्बुल का ये बर्ताव देखकर टीना वहां से जाने लगती है और उनके पीछे शालीन जाने लगते है. सुम्बुल, शालीन का हाथ पकड़कर उन्हें जाने से रोकती है. टीना, सुम्बुल की पजेसिवनेस पर सवाल उठाती है. वहीं, शुक्रवार को वीकेंड का वार के आगामी एपिसोड में, सलमान खान, सुम्बुल पर काफी भड़कते दिख रहे है. वो एक्ट्रेस से कहते है, वह शालीन भनोट के लिए ऑब्सेस्ड है. एक्टर कहते है, और मुझे लगता है कि शालिन इससे काफी वाकिफ है.


सलमान खान बोले- ली जाओ, किसने रोका है तुम्हें…

सलमान खान की बात सुनकर शालीन कहते है, वो मुझसे 20 साल छोटी है! सलमान आगे कहते हैं, ‘इतनी कौन सी गहरी दोस्ती है कि आप टीना को 5 मिनट बात करने के लिए नहीं दे रहे हैं?’ सुम्बुल ये सुनकर काफी भावुक हो जाती है और कहती है, उसे घर जाना है. इसपर एक्टर कहते है, चली जाओ, किसने रोका है तुम्हें.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola