गौतम विग ने शालीन भनोट को कहा- Cheap, बताया कि क्या घर के बाहर सौंदर्या संग रखेंगे रिलेशनशिप या नहीं…

Updated:
विज्ञापन
गौतम विग ने शालीन भनोट को कहा- Cheap, बताया कि क्या घर के बाहर सौंदर्या संग रखेंगे रिलेशनशिप या नहीं…

बिग बॉस के घर से बीते सप्ताह गौतम विग बेघर हो गए. उनके जाने से सौंदर्या बुरी तरह टूट गई और रोने लगी. अब गौतम ने खुलासा किया है कि क्या घर के बाहर भी वह सौंदर्या के साथ अपने रिलेशन को आगे बढ़ाना चाहते हैं या नहीं…

विज्ञापन

बिग बॉस का घर इन-दिनों युद्ध का मैदान बना हुआ है. बीते दिनों शो से वोटों की कमी के चलते गौतम विग को घर से बेघर होना पड़ा था. उनके जाने से सौंदर्या शर्मा बुरी तरह टूट गई थी, दोनों ने काफी वक्त तक एक दूसरे को गले लगाया था और रो रहे थे. लेटेस्ट एपिसोड में सौंदर्या को गौतम की चेन पहने देखा गया, वह उन्हें काफी ज्यादा मिस कर रही है. अब एक्टर ने घर से बाहर आने के बाद खुलासा किया है कि क्या वो बाहर सौंदर्या संग अपने रिलेशनशिप को आगे बढ़ाएंगे या नहीं.

गौतम विग ने अपने गेम प्लॉन के बारे में कही ये बात

गौतम विग ने पिंकविला से बात करते हुए कहा, मेरे और सौंदर्या के बीच जो हुआ, अचानक हुआ था. कुछ भी प्लॉन नहीं था. यह यात्रा का सिर्फ एक हिस्सा था. मुझे लगता है कि वह मेरे साथ खड़ी रहीं और यह मेरी जिम्मेदारी थी कि मैं भी उनके साथ खड़ा रहूं. जो कुछ चीजें हुईं, वे उसके थोड़े से पॉजेसिव होने की वजह से हुई. वह नहीं चाहती थी कि मैं उन लोगों के साथ रहूं, जिनकी वजह से घर में ड्रामा क्रिएट किया गया. वह अपनी तरफ से सही थी, लेकिन चीजों के प्रति मेरा नजरिया अलग है और इससे हमारे बीच कई झगड़े हुए.

https://www.instagram.com/p/Cj0mHpwpHJf/?hl=en
सौंदर्या की इन अदाओं ने जीत लिया था गौतम का दिल

सौंदर्या बहुत स्टाइलिश दिख सकती है, लेकिन भीतर से वह पूरी तरह से साधारण और देसी और बहुत देखभाल करने वाली है. उनके बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि मुझे पता था कि वह उस तरह की लड़की है, जो मुझे कहीं भी गलत होने पर सही कर सकती है और मेरी कमजोरियों को मेरी ताकत में बदल सकती है.

https://www.instagram.com/p/CkU9SQutMBm/?hl=en
Also Read: Bigg Boss 16: टीना को लेकर सुम्बुल-शालीन में हुई जबरदस्त लड़ाई, एक्ट्रेस बोली- जो मेरी इमेज खराब कर रहे..
क्या गौतम घर के बाहर सौंदर्या शर्मा से अपने रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे

गौतम से जब पूछा गया कि क्या वह सौंदर्या संग अपने रिलेशनशिप को आगे बढ़ाएंगे कि इसपर उन्होंने कहा, बेशक, ‘यार’ क्यों नहीं, मैंने इतना संघर्ष किया है, तो क्यों नहीं. यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि जब मैं वहां नहीं रहूंगा, तो सौंदर्या घर में कैसा बर्ताव करने वाली है. मैं बाहर हूं, इसलिए ज्यादा कुछ नहीं कर सकता. जब वह बाहर होगी, तो हम देखेंगे कि चीजें कैसे आगे बढ़ रही हैं, क्योंकि यही वह दुनिया है, जिसमें हमें रहना है. हमें अपने-अपने काम करने है, क्योंकि उनकी एक अलग जिंदगी है और मेरी एक अलग जिंदगी है. अंदर कुछ खास करने को नहीं था, इसलिए हम ज्यादातर समय साथ रहते थे, लेकिन बाहर एक अलग ही दुनिया होती है.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola