ePaper

Bigg Boss 16: सलमान खान के रियेलिटी शो के पहले कंटेस्टेंट का ऐलान! जानें कौन हैं अब्दु रोजिक?

Updated at : 28 Sep 2022 7:27 AM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 16:  सलमान खान के रियेलिटी शो के पहले कंटेस्टेंट का ऐलान! जानें कौन हैं अब्दु रोजिक?

बिग बॉस 16 के पहले कंफर्म कंटेस्टेंट अब्दू रोजिक दुनिया के सबसे छोटे सिंगर कहे जाते हैं. वो तजाकिस्तान के रहनेवाले हैं और वहां एक फेमस सिंगर और रैपर हैं. उनका एक Youtube चैनल है जिसका नाम Avlod Media है जिसके 580k से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं.

विज्ञापन

Bigg Boss 16: सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) का चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 16 के पहले कंटेस्टेंट का ऐलान कर दिया गया है. मंगलवार को बिग बॉस सीजन 16 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में होस्ट सलमान खान ने सीजन के पहले प्रतियोगी अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) के नाम की अनाउंसमेंट की. खास बात यह भी है कि अब्दु उनकी आनेवाली बॉलीवुड फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का हिस्सा होंगे. इसके बाद फैंस जानना चाहते हैं कि अब्दु रोजिक हैं कौन?

कौन हैं अब्दू रोजिक (Who is Abdu Rozik)

अब्दू रोजिक दुनिया के सबसे छोटे सिंगर कहे जाते हैं. वो तजाकिस्तान के रहनेवाले हैं और वहां एक फेमस सिंगर और रैपर हैं. उनका एक Youtube चैनल है जिसका नाम Avlod Media है जिसके 580k से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं. हसबुल्ला से लड़ते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्हें काफी लोकप्रियता हासिल हुई. अब्दु रोज़िक और हसबुल्ला की कम हाइट और शानदार पर्सनैलिटी को फैंस पसंद करते हैं. अब्दु और सलमान खान की पहली मुलाकात कुछ महीनों पहले दुबई में हुई थी.

अब्दु रोजिक शो में शामिल होने के बहुत एक्साइटिड हैं

अब्दु रोजिक ने एक बड़ी से मुस्कान के साथ सलमान खान के सामने इंट्री ली और अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, “मुझे बिग बॉस के घर में जाना पसंद है … उत्साहित, बहुत उत्साहित! मैं आपसे प्यार करता हूं, हर कोई, प्लीज मेरा सपोर्ट करें (मैं हूं) छोटा भाईजान, प्लीज मुझे वोट दें! कृपया मेरे साथ मत लड़ो… आई लव यू,” जिसके तुरंत बाद सलमान ने एक डिस्क्लेमर दिया कि अब्दु बच्चा नहीं है और वह 18 साल से बड़ा है, और बिग बॉस के घर में एंट्री करने के लिए बहुत योग्य है.

Also Read: Neha Kakkar 5 Controversy: नेहा कक्कड़ के गाने से लेकर आदित्य नारायण संग झूठे रोमांस तक…
इस सीजन का थीम सर्कस होगा

बताया जा रहा है कि शो का इस सीजन का थीम सर्कस होगा. 1 अक्टूबर को शुरू होने जा रहा है. बिग बॉस इस सीजन खुद यह गेम खेलेंगे. इस बार सब कुछ बहुत सुपरफास्ट होनेवाला है. वीकेंड का वार को लेकर भी बदलाव हुआ है. इस बार वीकेंड का वॉर शनिवार और रविवार को नहीं बल्कि सलमान खान शुक्रवार और शनिवार को दिखेंगे.

विज्ञापन
Budhmani Minj

लेखक के बारे में

By Budhmani Minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola