ePaper

Bigg Boss 15 के लिए 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' छोड़ेंगे मोहसिन खान? अब एक्टर ने खुद बताया सच

Updated at : 19 Sep 2021 10:59 AM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 15 के लिए 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' छोड़ेंगे मोहसिन खान? अब एक्टर ने खुद बताया सच

ऐसी अफवाहें थीं कि मोहसिन खान बिग बॉस 15 के लिए ये रिश्ता क्या कहलाता है छोड़ देंगे. वो सीरियल में कार्तिक का किरदार निभा रहे हैं जिसे फैंस बेहद प्यार करते हैं. खबरें थीं कि वो इस साल शो में हिस्सा ले सकते हैं और इसलिए वह अक्टूबर में शो छोड़ सकते हैं.

विज्ञापन

बिग बॉस ओटीटी खत्म हो गया है और दिव्या अग्रवाल शो की पहली विनर बनकर उभरी हैं. निशांत भट्ट को शो का पहला रनरअप घोषित किया गया. शमिता शेट्टी शो की सेकेंड रनरअप बनीं और राकेश बापट शो में चौथे नंबर पर रहे. वहीं प्रतीक सहजपाल ने बिग बॉस 15 का टिकट लेने और बिग बॉस ओटीटी से बाहर होने का ऑप्शन चुना. इसके साथ ही वह बिग बॉस 15 के पहले कंफर्म कंटेस्टेंट बन गए हैं. शो को लेकर लगातार कंटेस्टेंट के नाम सामने आ रहे हैं. एक्टर मोहसिन खान की भी लंबे समय से शो में शामिल होने की चर्चा थी.

ऐसी अफवाहें थीं कि मोहसिन खान बिग बॉस 15 के लिए ये रिश्ता क्या कहलाता है छोड़ देंगे. वो सीरियल में कार्तिक का किरदार निभा रहे हैं जिसे फैंस बेहद प्यार करते हैं. खबरें थीं कि वो इस साल शो में हिस्सा ले सकते हैं और इसलिए वह अक्टूबर में शो छोड़ सकते हैं. हालांकि अब मोहसिन खान ने सलमान खान के शो का हिस्सा बनने से साफ इनकार किया है.

undefined

उन्होंने अपनी एक तसवीर शेयर करते हुए अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा, “मेरे बिग बॉस में शामिल होने की सभी अफवाहें सच नहीं हैं. यार मैं इसके लिए बहुत शर्मीला हूं. सभी को शुभकामनाएं और आगे आपका वीकेंड शानदार हो इंशाल्लाह.” मोहसिन खान के बिग बॉस 15 में प्रवेश करने की अफवाहें तब शुरू हुईं जब अफवाहें थीं कि वह ये रिश्ता क्या कहलाता है छोड़ सकते हैं.

टाइम्स ऑफ इंडिया के एक करीबी सूत्र ने बताया कि शो में टाइम लीप होगा और मोहसिन एक बुजुर्ग का रोल नहीं करना चाहते हैं. ये रिश्ता क्या कहलाता है की टीम और मोहसिन खान की ओर से उनके फैसले को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. मोहसिन के बाद शो की लीड एक्ट्रेस शिवांगी जोशी के भी शो छोड़ने की चर्चा थी.

Also Read: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने की कंगना रनौत की तारीफ, एक्ट्रेस ने तसवीर शेयर कर यूं जताया आभार

इससे पहले मोहसिन खान को ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट के बाहर स्पॉट किया गया था. हालांकि इस दौरान उन्होंने मीडिया से बिग बॉस को लेकर कोई बातचीत नहीं की थी. बातचीत के दौरान मोहसिन ने शेयर किया कि शो में इस त्योहारी सीजन के दौरान कई ट्विस्ट और टर्न का इंतजार है और वह ज्यादा कुछ नहीं बता सकते. एक पैप ने मोहसिन से उनके शो छोड़ने की अफवाहों के बारे में भी पूछा था. मोहसिन खान ने कहा कि वह इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं बोल सकते.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola