Bigg Boss 15 : राजीव अदातिया की एंट्री से घर में मचा तूफान, नॉमिनेट हुए ये 3 कंटेस्टेंट्स

Updated:
विज्ञापन

bigg boss 15 : बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड की एंट्री हो चुकी है. राजीव अदातिया के घर में आने से तूफान मचा हुआ है. राजीव ने आने के साथ ही माइशा और ईशान के रिश्ते में फूट डालना शुरू कर दिया है.

विज्ञापन

बिग बॉस 15 को शुरू हुए तीन हफ्ते से ज्यादा का समय बीत चुका है. ऐसे में अब शो में वाइल्ड कार्ड की एंट्री हुई है. राजीव अदातिया शो के पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बने हैं. राजीव की एंट्री से बिग बॉस के घर में एंटरटेनमेंट का तड़का कई गुना बढ़ गया है. शो में आते ही राजीव ने रिश्ते में फूट डालना शुरू कर दिया है, जिसके चलते घर में एक बार फिर से कई बड़ी लड़ाईयां देखने को मिल सकती हैं.

विज्ञापन

राजीव के आने से शो में ड्रामे का लेवल हाई होता हुआ दिखाई दे रहा है. एक तरफ जहां माइशा-ईशान और शमिता-विशाल के रिश्ते में फूट पड़ने लगी है. वहीं दूसरी ओर सभी एक दूसरे से शिकायत करते हुए दिख रहे हैं.

राजीव ने घर में एंट्री करते ही शमिता और विशाल के रिश्ते में फूट डालने की कोशिश की. उन्होंने शमिता को विशाल से दूर रहने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि राजीव गेम में बने रहने के लिए उनका इस्तमाल कर रहा है. राजीव ने आगे कहा कि विशाल धोखेबाज है, उनपर कभी भी भरोसा नहीं किया जा सकता है.

राजीव ने एक और पाशा खेलते हुए घर के लव बड्स माइशा और ईशान के रिश्ते में भी फूट डालने की कोशिश की. राजीव ने ईशान को कहा कि तीन दिन में किसी को प्यार नहीं होता है. उनका प्यार बाहर वल्गर लग रहा है. राजीव ने यह तक कह दिया कि वो गेम में कर क्या रहे हैं, सिवाए माइशा के पीछे भागने के. जिसके बाद ईशान और माइशा के बीच लड़ाई हुई.

घर में हुआ नॉमिनेशन

बिग बॉस के घर में एक बार फिर से नॉमिनेशन प्रक्रिया हुई. इस प्रोसेस में सभी घरवालों को 2 लोगों के नाम देने थे, जिन्हें वह घर से बेघर करना चाहते है. जिसके बाद विशाल कोटियन, सिम्बा नागपाल और अकासा सिंह घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए.

Also Read: Bigg Boss 15 : करण कुंद्रा ने देर रात अकासा को बताया, घर की इस हसीना पर है क्रश, VIDEO

Posted By Ashish Lata

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola