Bigg Boss 15: सलमान खान ने राखी सावंत को चिढ़ाया, पूछा- रितेश सच में आपके पति हैं या किराए पर लेकर आयी हो?
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Nov 2021 12:25 PM
बिग बॉस 15 में राखी सावंत अपने पति रितेश के साथ इंट्री ले चुकी हैं. शो में सलमान खान एक्ट्रेस से पूछते है कि क्या सच में रितेश में उनके पति है. इसपर राखी मजेदार जवाब देती है.
Bigg Boss 15: बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) में हाल ही में ड्रामा क्वीन राखी सावंत की जबरदस्त इंट्री हो गई हैं. राखी इस बार अपने पति रितेश को लेकर आई हैं. एक्ट्रेस अक्सर रितेश को लेकर बातें करती थी और बिग बॉस के पिछले सीजन में उन्होंने अपनी शादी को लेकर कई सारी बातें की थी. अब दुनिया के सामने रितेश आ गए है और इसे लेकर सलमान, राखी से एक मजेदार सवाल पूछते है.
बिग बॉस 15 में इस बार राखी सावंत ने अपने पति रितेश को लाकर सबको हैरान कर दिया. उनके पति को लेकर काफी समय से सस्पेंस बना हुआ था और फैंस उन्हें देखना चाहते थे. वीकेंड का वार एपिसोड में होस्ट सलमान खान भी रितेश को देखकर हैरान रह गए और उन्होंने ड्रामा क्वीन से इस बारे में सवाल किया. सलमान ने राखी से कहा कि आखिरकार उन्होंने अपने पति को शो में लाकर सबको गलत साबित कर दिया.
सलमान खान अपने अंदाज में राखी सावंत से पूछते हैं कि, रितेश सच में आपके पति हैं या किराए पर लेकर आई हो. ये सुनकर सारे लोग हंसने लगते है. इसपर राखी जवाब देती है कि, रितेश आपका ब्रदर इन ला है और मेरा एकलौता पति है. इसके बाद एक्टर रितेश से उनके बैकग्राउंड के बारे में पूछते है.
रितेश, सलमान खान को बताते है कि, वह एक सॉफ्टवेयर पेशेवर है और मूल रूप से बिहार का है लेकिन वर्तमान में बेल्जियम में रहता है. रितेश कहते है कि वह अपनी शादी को स्वीकार करने से डरता था. हालांकि बाद में उन्होंने राखी की तारीफ भी की और कहा कि वो उनके जैसा कभी किसी से नहीं मिला. बता दें कि राखी की शादी की बात पर कोई यकीन नहीं करता था. सबको यही लगता था कि एक्ट्रेस का ये कोई पब्लिसिटी स्टंट है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










