ePaper

Bigg Boss से निकलने के बाद करण कुंद्रा ने किया पहला पोस्ट, बोले-कई चीजों से भरोसा उठ गया...

Updated at : 01 Feb 2022 7:21 AM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss से निकलने के बाद करण कुंद्रा ने किया पहला पोस्ट, बोले-कई चीजों से भरोसा उठ गया...

करण कुंद्रा ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, आज कई चीजों से भरोसा उठ गया, लेकिन उम्मीद है कि खुद से भरोसा नहीं खोऊंगा. आप सभी मेरे लिए चट्टान की तरह खड़े रहे है.

विज्ञापन

Bigg Boss 15: बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) आखिरकार खत्म हो गया है और इस सीजन तेजस्वी प्रकाश ने ट्राफी अपने नाम कर ली. प्रतीक सहजपाल फर्स्ट रनर अप और करण कुंद्रा सेकेंड रनर अप रहे. एक्ट्रेस की जीत पर उनके फैंस काफी खुश है, लेकिन करण के फैंस थोड़े मायूस है. इस बीच करण कुंद्रा ने घर से बाहर निकलने के बाद ट्वीट किया है, जिसमें वो कह रहे है कि आज बहुत सी चीजों पर से विश्वास उठ गया लेकिन खुद से नहीं.

करण ने बिग बॉस के घर से निकलते ही कही ये बात

करण कुंद्रा ने अपने ट्विटर हैंडल कुछ देर पहले ही दो ट्वीट किए है. पहले ट्वीट में करण ने लिखा, आप सभी को मेरे पूरे सफर में प्यार और समर्थन और दया के लिए धन्यवाद देता है.. देर से ट्वीट के लिए खेद है.. आज कई चीजों से भरोसा उठ गया, लेकिन उम्मीद है कि खुद से भरोसा नहीं खोऊंगा. आप सभी मेरे लिए चट्टान की तरह खड़े रहे है.

करण कुंद्रा का ट्वीट

अगले ट्वीट में करण कुंद्रा ने लिखा, “जो हुआ उससे उबरने में मुझे समय लग सकता है लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मैं करूंगा और मैं आपसे वादा करता हूं कि मैं आपको निराश नहीं करूंगा. फिर कभी नहीं, धन्यवाद मेरे परिवार !!!” हालांकि एक्टर के पोस्ट के फैंस सोच में पड़ गए है कि आखिर उनके दिमाग में क्या चल रहा.

करण कुंद्रा के ट्वीट पर यूजर्स के कमेंट

करण कुंद्रा के ट्वीट पर एक परिवार जो आप के पास है एक परिवार जो पूरी दुनिया में आप के साथ है. प्लीज मत रोओ अगर आप रोओगे तो हम रोएंगे. हमारे विनर करण. एक अन्य यूजर ने लिखा, कृपया अपना ख्याल रखें. हम सब आपके साथ हैं, आपको ढेर सारा प्यार. एक यूजर ने लिखा, आपने हमें कभी निराश नहीं किया करण. आपने कभी नहीं किया और आप कभी नहीं करेंगे. अपने आप पर विश्वास रखें क्योंकि हमें आप पर अटूट विश्वास है.


https://twitter.com/Kkundrra0/status/1487986036055875591

टॉप 5 में ये कंटेस्टेंट थे

बता दें कि करण कुंद्रा की गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस 15 की विनर बन चुकी है. बिग बॉस के घर में दोनों का लव-हेट रिलेशिनशप काफी सुर्खियों में रहा. बता दें कि टॉप 5 में करण कुंद्रा, शमिता शेट्टी, तेजस्वी प्रकाश, निशांत भट्ट और प्रतीक सहजपाल थे.

Also Read: Bigg Boss 15: सलमान खान सीजन 16 को फ्री में करेंगे होस्ट? दीपिका पादुकोण के सामने एक्टर ने कह दी बड़ी बात

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola