ePaper

राकेश बापट की एक्स वाइफ ने शेयर किया Bigg Boss 15 का वीडियो, शमिता शेट्टी संग रिश्ते को लेकर कही ये बात

Updated at : 06 Nov 2021 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
राकेश बापट की एक्स वाइफ ने शेयर किया Bigg Boss 15 का वीडियो, शमिता शेट्टी संग रिश्ते को लेकर कही ये बात

रियेलिटी शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) में सिंगर नेहा भसीन और एक्टर राकेश बापट (Raqesh Bapat) ने वाईल्ड कार्ड एंट्री की है. राकेश को सामने देखकर शमिता शेट्टी (shamita Shetty) अपने आंसू नहीं रोक पाई और उन्हें गले से लगा लिया.

विज्ञापन

रियेलिटी शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) में सिंगर नेहा भसीन और एक्टर राकेश बापट (Raqesh Bapat) ने वाईल्ड कार्ड एंट्री की है. राकेश को सामने देखकर शमिता शेट्टी (shamita Shetty) अपने आंसू नहीं रोक पाई और उन्हें गले से लगा लिया. बिग बॉस ओटीटी में शमिता और राकेश की केमिस्ट्री लोगों को पसंद आई थी और शो के बाहर होने के बाद भी दोनों को एकसाथ वक्त बिताते हुए देखा गया. राकेश और शमिता को एकसाथ देखकर उनके प्रशंसक भी झूम उठे हैं. अब इसपर राकेश की एक्स वाइफ रिद्धि डोगरा की प्रतिक्रिया सामने आई है.

रिद्धि डोगरा ने ट्विटर पर दोनों की एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए राकेश बापट को शुभकामनाएं दीं. “अच्छे से खेलो. ठीक से.” उन्होंने इसके साथ फिंगर क्रॉस और हाथ जोड़नेवाला इमोजी भी शेयर किया. राकेश ने इसी हफ्ते बिग बॉस 15 में एंट्री की. कलर्स द्वारा शेयर किए गए वीडियो में राकेश गोरिल्ला के वेश में घर में दाखिल होते हैं. राकेश जैसे ही अपना मुखौटा उतारते हैं शमिता भावुक हो जाती हैं, वो उन्हें किसी करते हुए गले लगाते हैं.

बता दें कि, राकेश ने बिग बॉस ओटीटी में शमिता के लिए अपने प्यार का इजहार किया था. उस वक्त एक लीडिंग डेली से बात करते हुए रिद्धि ने कहा था, ‘अगर राकेश खुश हैं तो मैं खुश हूं. यह उनका पर्सनल स्पेस है.’ दोनों शो के अंदर अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातें एकदूसरे के साथ शेयर करते दिखे थे. दोनों एक दूसरे का खुलकर सपोर्ट करते थे. इस दौरान वो काफी करीब आ गए थे.

बता दें कि, बिग बॉस ओटीटी से निकलने के बाद दोनों एकदूसरे के साथ समय बिताने के लिए एक रोमांटिक डेट पर पहुंचे थे. इस दौरान की दोनों की कई खूबसूरत तसवीरें सामने आई थीं. इस तसवीर को राकेश बापट ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा था, ‘U & I,’ इसके साथ ही हार्ट इमोजी भी शेयर किया था. वहीं राकेश की इस स्टोरी को शमिता ने भी शेयर किया था.

Also Read: आसिम रियाज संग शादी के सवाल पर हिमांशी खुराना ने दिया ये जवाब, बोलीं- हम अपनी जिंदगी में अभी…

एक इंटरव्यू में बातचीत में टीवी अभिनेता ने कहा था कि उनका रिश्ता नकली नहीं है. उन्होंने कहा, हम संपर्क में हैं और यह अच्छा है. वह बहुत अच्छी इंसान हैं और मैं उन्हें और जानना चाहूंगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola