ePaper

Bigg Boss 15: शो बीच में ही छोड़ अस्पताल में भर्ती हुए राकेश बापट, इस बीमारी की वजह से झेल रहे दर्द

Updated at : 10 Nov 2021 10:12 AM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 15: शो बीच में ही छोड़ अस्पताल में भर्ती हुए राकेश बापट, इस बीमारी की वजह से झेल रहे दर्द

Bigg Boss 15: टीवी अभिनेता और बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) के वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी राकेश बापट (Raqesh Bapat Admitted to Hospital) को किडनी की पथरी की वजह से उठे गंभीर दर्द के बाद रातोंरात बिग बॉस का घर छोड़ना पड़ा है.

विज्ञापन

Bigg Boss 15: टीवी अभिनेता और बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) के वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी राकेश बापट (Raqesh Bapat Admitted to Hospital) को किडनी की पथरी की वजह से उठे गंभीर दर्द के बाद रातोंरात बिग बॉस का घर छोड़ना पड़ा है. वो फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं. शो के करीबी सूत्रों ने ईटाइम्स को बताया कि राकेश को 8 नवंबर की रात को दर्द शुरू हुआ और उन्हें 9 नवंबर को दोपहर उन्हें बिग बॉस छोड़ना पड़ा.

रिपोर्ट के मुताबिक, राकेश अब मुंबई के अस्पताल में भर्ती है और फिलहाल निगरानी में है। उनके ठीक होने के बाद जल्द ही शो में वापसी करने की उम्मीद है. वहीं प्रशंसकों ने राकेश बापट के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया. एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, “जल्द ठीक हो जाइए आपके स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हुए,” वहीं एक यूजर ने लिखा, “राकेश के प्रशंसक उनके लिए चिंतित हैं, आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं.”

हाल ही में उन्होंने शो में वाईल्ड कार्ड इंट्री की थी और अपनी लेडीलव शमिता शेट्टी को सरप्राइज दिया था. राकेश और शमिता बिग बॉस ओटीटी में साथ नजर आये थे. यही से दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत हुई. राकेश की एंट्री के बाद बिग बॉस ने घर में कपल के लिए एक खूबसूरत डेट का इंतजाम किया. दोनों एक दूसरे के साथ अकेले समय बिताकर काफी खुश नजर आ रहे थे.

बता दें कि, बिग बॉस ओटीटी से निकलने के बाद दोनों एकदूसरे के साथ समय बिताने के लिए एक रोमांटिक डेट पर पहुंचे थे. इस दौरान की दोनों की कई खूबसूरत तसवीरें सामने आई थीं. इस तसवीर को राकेश बापट ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा था, ‘U & I,’ इसके साथ ही हार्ट इमोजी भी शेयर किया था. वहीं राकेश की इस स्टोरी को शमिता ने भी शेयर किया था.

Also Read: Anupamaa Spoiler Alert : वनराज ने डॉली के लिए लिया बड़ा फैसला, काव्या को सता रहा इस बात का डर

गौरतलब है कि, इंटरव्यू में बातचीत में टीवी अभिनेता ने कहा था कि उनका रिश्ता नकली नहीं है. उन्होंने कहा, हम संपर्क में हैं और यह अच्छा है. वह बहुत अच्छी इंसान हैं और मैं उन्हें और जानना चाहूंगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola