ePaper

Bigg Boss 15: अभिजीत ने रितेश को बताया भाड़े का पति, राखी ने जमकर किया बवाल, देखें VIDEO

Updated at : 07 Dec 2021 12:39 PM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 15: अभिजीत ने रितेश को बताया भाड़े का पति, राखी ने जमकर किया बवाल, देखें VIDEO

बिग बॉस के घर में एक बार फिर से बवाल देखने को मिल रहा है. लेटेस्ट एपिसोड में अभिजीत राखी के पति रितेश को भाड़े का पति कहते दिखे. जिसके बाद राखी भड़क गई और अभिजीत को धमकाते नजर आईं.

विज्ञापन

बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) के घर में कब क्या हो जाए कोई नहीं जानता है. शो में जबसे अभिजीत बिचुकले (Abhijeet Bichukale), रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्जी, राखी सावंत और रितेश आए हैं, तबसे हंगामा थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. वीकेंड के वार में सलमान खान ने भी अभिजीत की जमकर क्लास लगाई थी. अब लेटेस्ट एपिसोड में राखी सावंत और अभिजीत में जोरदार लड़ाई देखने को मिली. मामला यहां तक पहुंच गया कि एक्ट्रेस अपनी चीजे फेंकती हुई दिखाई दी.

कलर्स की ओर से शो का लेटेस्ट प्रोमो जारी किया गया है. इस प्रोमो में देखा जा सकता है कि अभिजीत बिचुकले राखी से कहते हैं कि यह पति भाड़े पर लेकर आई है. जिस पर राखी सावंत आग बबूला हो जाती है और उनके बाल पकड़कर खींचती हैं. बाद में अभिजीत कहते हैं कि सलमान खान ने भी यह बात आपसे पूछी थी. जिसपर राखी सावंत कहती हैं कि सलमान सर ने कभी रितेश को भाड़े का पति नहीं बोला. राखी यहां नहीं रुकती है, वह बेड पर चढ़कर हंगामा करती है. बाद में बिग बॉस की प्रोपटी भी तोड़ती दिखाई देती हैं. इसके अलावा वह अभिजीत को भाड़े का टट्टू बोलती हैं और तुम्हारी बीवी होगी भाड़े की कहती हैं.

https://www.instagram.com/p/CXK1PgXjTqX/

अभिजीत बिचुकले जबसे घर में आए हैं, तबसे अपने बड़बोलेपन के कारण फंसे हैं. वीकेंड के वार में सलमान खान ने भी उनको जमकर लताड़ा था. उन्होंने बिग बॉस पर टास्क के दौरान वीआइपी कंटेस्टेंट्स को ठगने का भी आरोप लगाया था. अभिजीत का कहना था कि सभी नॉमिनेट हुए नॉन वीआइपी कंटेस्टेंट में से कोई बाहर भी नहीं हुआ और हमारे पैसे भी चले गये. जब तक बिग बॉस पैसे वापस नहीं कर देते वो धरने पर रहेंगे.

Also Read: Bigg Boss 15: पति रितेश पर जमकर भड़की राखी सावंत, अभिजीत बिचुकले ने बिग बॉस पर लगाया ‘ठगने’ का आरोप, VIDEO

आपको बता दें कि बीतें दिनों राखी सावंत और उनके पति रितेश में जमकर कहासुनी हुई थी. दरअसल हुआ ये था कि देवोलीना, रितेश के सामने अपनी जिंदगी की पुरानी बातों को याद कर इमोशनल होती नजर आ रही हैं. जिसपर रितेश उन्हें चुप कराते नजर आ रहे हैं. इस बात से राखी नाराज नजर आती है कि वो क्यों इतना इमोशनल हो रहे हैं. हालांकि वो साफ कहते हैं कि गेम के लिए अपने इमोशन नहीं बदल सकते. राखी सावंत कहती हैं कि, तुम्हें सबकुछ मिल गया इसलिए इसकी कद्र नहीं है. जब सब छोड़ देंगे तो मेरे पास मुंह बनाकर आओगे. रितेश कहते हैं कि, शो में एक कंटेस्टेंट की तरह रहो, मुझे सिखाने की कोशिश मत करो. इसके बाद वो बेड से उठकर चले जाते हैं. दोनों के बीच डाइनिंग टेबल पर भी तू-तू मैं-मैं देखने को मिलती है, जिससे घरवाले थोड़ा हैरान नजर आते हैं.

Also Read: Bigg Boss 15 को लेकर पहली बार बोले जय भानुशाली- इस सीजन में जाने का पछतावा है

Posted By Ashish Lata

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola