ePaper

Bigg Boss 14 के Finale Week का खुला राज, सलमान खान ने बताया सिर्फ चार सदस्यों को . . .

Updated at : 28 Nov 2020 10:41 PM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 14 के Finale Week का खुला राज, सलमान खान ने बताया सिर्फ चार सदस्यों को . . .

Bigg Boss 14, Bigg Boss 14 Updates, Bigg Boss 14 Weekend Ka Vaar, Bigg Boss 14 Finale Week, Salman Khan in Bigg Boss 14: बिग बॉस के 14वें सीजन का एक प्रोमो जारी किया गया था, जिसमें सुपरस्टार सलमान खान कह रहे थे कि अगले हफ्ता शो का फिनाले वीक होने वाला है. इसके बाद शो के फैंस को इसे लेकर उत्सुक्ता बढ़ गई थी. सलमान ने वीकेंड के वार में बताया कि अगले हफ्ते के अंत तक शो में सिर्फ चार लोग बचेंगे, बाकी लोग शो से एलिमिनेट हो जाएंगे. सलमान के ऐसा अनाउंस करने के बाद शो के सदस्यों को शो में बने रहने को लेकर बातें करते देखा गया. सिंगर राहुल वैद्य ने निक्की तंबोली और जैस्मिन भसीन से बात करते देखा गया, जिसमें उन्होंने कहा कि ये देखना मजेदार होगा कि आने वाले वीकेंड तक कौन कौन शो में बचता है.

विज्ञापन

बिग बॉस के 14वें सीजन का एक प्रोमो जारी किया गया था, जिसमें सुपरस्टार सलमान खान कह रहे थे कि अगले हफ्ता शो का फिनाले वीक होने वाला है. इसके बाद शो के फैंस को इसे लेकर उत्सुक्ता बढ़ गई थी. सलमान ने वीकेंड के वार में बताया कि अगले हफ्ते के अंत तक शो में सिर्फ चार लोग बचेंगे, बाकी लोग शो से एलिमिनेट हो जाएंगे. सलमान के ऐसा अनाउंस करने के बाद शो के सदस्यों को शो में बने रहने को लेकर बातें करते देखा गया. सिंगर राहुल वैद्य ने निक्की तंबोली और जैस्मिन भसीन से बात करते देखा गया, जिसमें उन्होंने कहा कि ये देखना मजेदार होगा कि आने वाले वीकेंड तक कौन कौन शो में बचता है.

बिग बॉस से बाहर होने वाला है ये सदस्य

एंटरटेनमेंट वोब पोर्टल स्पॉट बॉयई की एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि कम वोट्स मिलने की वजह से मेकर्स ने पवित्रा पुनिया को घर से बेघर करने का फैसला किया है.

ये सदस्य हुए थे घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट

बता दें कि इस हफ्ते पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia), रुबीना दिलाइक, जैस्मिन भसीन, अभिनव शुक्ला, एली गोनी और राहुल वैद्य घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए थे.

शो से आउट होने पर पवित्रा का होने वाला है कुछ ऐसा रिएक्शन

खबरों की मानें तो शो से खुद के बेहर होने की खबर सुनकर पवित्रा पुनिया की आंखों में आंसू आ जाएंगे. खुद पवित्रा पुनिया को इस बात का यकीन नहीं होगा कि वो घर से बाहर हो चुकी हैं. पवित्रा पुनिया ने नम आंखों के साथ घरवालों को अलविदा कहेंगी। इस दौरान एजाज खान भी काफी निराश नजर आएंगे.

Voot पर देखें लाइव ऑनलाइन

बिग बॉस सीजन 14 के अनकट वीडियो आप वूट के ऐप पर देख सकते हैं. इसके अलावा शो के अनसीन अनदेखा मूमेंट्स और अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स के वीडियोज भी आप वूट ऐप पर देख सकते हैं. इस सीजन अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स को वोट करने के लिए भी आप वूट ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना को ध्यान में रखते हुए इस बार शो और एलिमिनेशन के नियम में बदलाव किया जाएगा.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola