Bigg Boss 14: बिग बॉस के किस कंटेस्टेंट की हरकत से शर्मसार हुआ कलर्स चैनल, भारी विरोध के बाद मांगनी पड़ी माफी
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 28 Oct 2020 9:50 PM
Bigg Boss 14, Bigg Boss 14 Updates, Bigg Boss 14 Latest episode News: विवादों से भरा शो बिग बॉस एक बार फिर से चर्चा में है. इस बार घर के एक सदस्य के कारण कलर्स चैनल को माफी मांगनी पड़ी है. आपको बता दें कि सिंगर कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू ने मराठी भाषा का अपमान किया था, जिस कारण से ये सारा मामला उठा.
विवादों से भरा शो बिग बॉस एक बार फिर से चर्चा में है. इस बार घर के एक सदस्य के कारण कलर्स चैनल को माफी मांगनी पड़ी है. आपको बता दें कि सिंगर कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू ने मराठी भाषा का अपमान किया था, जिस कारण से ये सारा मामला उठा.
https://twitter.com/ColorsTV/status/1321399831038812160क्या है सारा मामला
आपको बता दें कलर्स के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के मंगलवार के एपिसोड में गायक कुमार सानू के बेटे जान सानू ने मराठी भाषा के बारे में कहा था कि उन्हें इस भाषा से चिढ़ है. दरअसल शो के कंटेस्टेंट राहुल वैद्य और निक्की तंबोली अक्सर एक दूसरे से मराठी भाषा में बात करते रहते हैं जिसका जान सानू ने विरोध किया था. उन्होंने कहा कि अगर दम है तो हिंदी में बात करें.
कलर्स चैनल ने मांगी माफी
कलर्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया: “मंगलवार को दिखाए गए एपिसोड में मराठी भाषा पर टिप्पणी की गई थी. इसको लेकर हम माफी मांगते हैं, हमारा ऐसे कोई भी इंटेशन नहीं था कि हम महाराष्ट्र को लोगों की भावना को चोट पहुंचाएं.” कलर्स के इस माफीनामे पर यूजर्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं.

नेपोटिज्म का विवाद छेड़ राहुल ने मोल ले लिया था सबसे पंगा
कल के एपिसोड में राहुल वैद्य को नॉमिनेट करके ये कारण दिया था कि वो नेपोटिज्म के कारण शो का हिस्सा हैं. जान प्रसिद्ध गायक कुमार सानू के बेटे हैं. इसबात पर जान की मां ने रिएक्ट किया है. जान की मां रीता भट्टाचार्य ने स्पॉटबॉय को दिए इंटरव्यू में कहा- ‘अगर राहुल को लगता है कि जान नेपोटिज्म की वजह से शो में है तो वह उसी प्लेटफॉर्म पर क्यों हैं जहां मेरा बेटा है? अगर राहुल के हिसाब से आउटसाइडर और इनसाइडर में फर्क है तो वो शो में मेरे बेटे के साथ एक ही मंच पर क्यों हैं? जान के पिता कुमार सानू ने अब तक 23 हजार गाने गाए होंगे तो उनका बेटा होने के नाते जान को कम से कम 23 गाने अपने पिता की मदद से इंडस्ट्री में मिल जाते, पर ऐसा नहीं है क्योंकि जान ने जो कुछ भी हासिल किया है अपनी बदौलत किया है’.
Posted By: Shaurya Punj
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










