ePaper

अनुपमा सीरियल में आने वाला है बड़ा ट्विस्ट, मदालसा शर्मा ने किया खुलासा

Updated at : 12 Jan 2022 1:44 PM (IST)
विज्ञापन
अनुपमा सीरियल में आने वाला है बड़ा ट्विस्ट, मदालसा शर्मा ने किया खुलासा

अनुपमा सीरियल में जल्द ही कई बड़े ट्विस्ट आने वाले है. शो में काव्या का रोल निभाने वाली मदालसा शर्मा ने सीरियल को लेकर कई बड़े खुलासे किए है.

विज्ञापन

स्टारप्लस का फेवरेट शो अनुपमा टीआरपी की रेस में नंबर वन पर रहता है. शो में इन-दिनों मालविका की एंट्री के बाद कई बड़े खुलासे हो रहे हैं. हालांकि बीते एपिसोड में वनराज और काव्या की लड़ाई के बाद काव्या को कुछ दिनों के लिए शो से बाहर होता हुआ देखा गया. वहीं वनराज भी काव्या के जाने से काफी खुश हुआ. शो में इन-दिनों मालविका और वनराज के करीब आने से कई लड़ाइयां देखने को मिल सकती है.

वहीं अचानक अनुपमा अभिनेत्री मदालसा शर्मा के शो से गायब होने पर दर्शक ये अनुमान लगाने लगे कि क्या मदालसा शर्मा कोरोना पॉजिटिव तो नहीं हो गई है. दरअसल टीवी इंडस्ट्री में कोरोना बुरी तरह फैल गया है. हर दिन कोई न कोई सेलेब्स पॉजिटिव हो रहा है. हालांकि अब मदालसा ने खुलासा किया कि वह बिल्कुल ठीक है.

Also Read: Anupamaa Twist: मालविका को लेकर अनुज और वनराज में होगी जमकर लड़ाई, अनुपमा के लाइफ में आएगी बड़ी टेंशन

मदालसा शर्मा ने बॉलीवुडलाइफ को बताया, “यह गलत है. मैं बिल्कुल ठीक हूं. हां, मैंने शाह का घर छोड़ दिया है. शो में एक बड़ा ट्विस्ट आ रहा है. फैंस अप्रत्याशित की उम्मीद कर सकते हैं.” ऐसा लगता है कि जब वनराज अनुज कपाड़िया के व्यवसाय को परेशान करने की कोशिश करेगा तो काव्या एक धमाकेदार वापसी करेगी.

ऐसा लगता है कि वह चाहती है कि वनराज को अपने जीवन में उसकी उपस्थिति के महत्व का एहसास हो. वह चली जाएगी और कुछ दिनों के लिए वनराज के संपर्क में नहीं आएगी. दूसरी ओर, परितोष और वनराज मालविका को धोखा देने और कपाड़िया के बिजनेस पर कब्जा करने की योजना बनाते हैं.

आने वाले दिनों में, हम देखेंगे कि अनुपमा (रूपाली गांगुली) अनुज और मालविका को परितोष और वनराज की नापाक योजनाओं से कैसे बचाती है. लगता है किंजल इस मामले में उनकी मदद करेंगी. दर्शकों के लिए आगे का सफर ट्विस्ट और टर्न से भरा होने वाला है.

Also Read: Anupamaa Twist: मालविका की खुशी के लिए अक्षय को वापस लाएंगे अनुज-अनुपमा, वनराज देगा साथ

Posted By Ashish Lata

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola