Shivani Singh New Bhojpuri Song: शिवानी सिंह का नया गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ हुआ रिलीज, माही- धीरज की केमिस्ट्री ने जीता दिल

Shivani Singh New Bhojpuri Song piye wala Maaza Rahiha: भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह का नया गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज हो गया है. गाना रिलीज होते ही दर्शकों के बीच चर्चा में आ गया है. म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी एक्टर धीरज और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव नजर आ रही हैं, जिनकी खूबसूरती और एक्सप्रेशन्स ने फैंस का दिल जीत लिया है.
Shivani Singh New Bhojpuri Song piye wala Maaza Rahiha: भोजपुरी म्यूजिक लवर्स के लिए शिवानी सिंह का यह लेटेस्ट सॉन्ग वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है. इस गाने में हल्की-फुल्की मस्ती, रोमांस और देसी अंदाज देखने को मिलता है, जो दर्शकों का ध्यान लगातार अपनी ओर खींच रहा है. वहीं वीडियो में कलाकारों के एक्सप्रेशन्स और डांस मूव्स ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है. गाने के बोल और धुन भी बेहद मजेदार हैं, जिन्हें बार-बार सुनने और देखने का मन करता है. आइए जानते हैं गाने की कहानी और टीम की डिटेल्स.
गाने का वीडियो
गाने की कहानी
शिवानी सिंह ने अपनी प्यारी आवाज से गाने में जान डाल दी है. गाना सुनते ही बिल्कुल देसी फील आता है, जिससे दर्शक अपने आप को थिरकने से रोक नहीं पाते. म्यूजिक वीडियो में माही श्रीवास्तव पिंक रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. वहीं एक्टर शर्ट और जींस में स्टाइलिश अंदाज में दिखाई देते हैं. दोनों के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने को मिलती है. रोमांस के साथ-साथ डांस में भी दोनों जबरदस्त ठुमके लगाते नजर आए हैं, जो गाने को पूरी तरह एंटरटेनिंग बना देता है. दोनों की मस्ती, प्यार और रोमांस देखकर फैंस गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं. वीडियो में एक्ट्रेस अपने ऑनस्क्रीन पति (धीरज) से प्यार भरे अंदाज में कहती हैं कि अभी मैं नई-नवेली दुल्हन हूं, दुकान जाने का मन नहीं करता. फिर अपने पति की तारीफ करती और उन्हें अपना सुकून बताती हुई स्क्रीन पर दिखाई देती हैं.
पिये वाला माजा रहिहs’ गाने की टीम
- सिंगर – शिवानी सिंह
- प्रोड्यूसर – रत्नाकर कुमार
- एक्ट्रेस – माही श्रीवास्तव
- लिरिक्स – कृष्णा बेदर्दी
- म्यूजिक – विक्की Vox
- डायरेक्टर – गोल्डी जायसवाल
- डीओपी – रंजन वर्मा
- कोरियोग्राफर – सनी सोनकर
- एडिटर – आलोक गुप्ता
- डीआई – रोहित सिंह
- प्रोडक्शन – पंकज सोनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










