रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले क्यों चर्चा में हैं अक्षरा सिंह, कह रही हैं सिर्फ एक ही बात, जानें क्या
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के पहले अक्षरा सिंह काफी सुर्खियों में है. एक्ट्रेस का नया गाना 'राम सबके हैं' रिलीज हो गया है. सॉन्ग को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. अभिनेत्री पहले भी कई प्यारे भजन अपनी सुरीली आवाज में गाए हैं.
अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां अपने चरण सीमा पर है. ऐसे में हमारा पूरा देश राममय हो चुका है. भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी सुपरस्टार अक्षरा सिंह इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. अक्षरा ने रामलला को समर्पित एक बेहद ही खुबसुरत गीत प्रसतुत किया है, जिसका नाम है ‘राम सबके हैं.’ अक्षरा जगह-जगह जाकर अपने इस रामभजन को लोगों तक पहुंचा रही हैं और लोगों के दिल में भक्ति भावना को जगा रही हैं.
श्रीराम जी के भक्तों को समर्पित है अक्षरा सिंह का ये गाना
अक्षरा सिंह का ये खुबसुरत भजन “राम सबके हैं” सभी रामभक्तों को समर्पित है. राम भक्तों को समर्पित ये गाना मनोज मतलबी द्वारा बड़े ही खुबसुरत शब्दों में लिखा गया है और अक्षरा सिंह की खूबसूरत आवाज ने इस गाने पर चार चांद लगा दिया है. इस गाने को 7 जनवरी को के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था और इस गाने को अबतक लाखों लोग देख चुके हैं.
अक्षरा सिंह के राम भजन को सुना आपने
अक्षरा सिंह ने राम भजन की जानकारी इंस्टाग्राम के माध्यम से फैंस को दी थी. उन्होंने गाने के पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा था कि ”हाथ में मुक्ति नयन गंगाजल, चरण में चारों धाम, प्रभु श्री राम सबके हैं.” इसके बाद उन्होनें एक और पोस्ट किया था, जिसमें उन्होनें लिखा था कि ”भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर हम न सिर्फ एक भजन ला रहे हैं बल्कि करोड़ों भारतियों की भावना को एक साथ लेकर आ रहे हैं. उम्मीद है हमारा ये राम गीत सभी लोगों को पसंद आएगा.
हमेशा से धार्मिक कार्यों में शामिल होती नजर आई हैं अक्षरा सिंह
एक्ट्रेस अक्षरा सिंह हमेशा से कई तरह के धार्मिक कार्यों में शामिल होती आई है. अक्षरा सिंह ने पहले भी कई प्यारे भजन अपनी सुरीली आवाज में गाए हैं. अक्षरा आए दिन अपने शोशल मीडिया पर अलग-अलग धार्मिक संस्थानों की तस्वीरे शेयर करती नजर आती हैं और वो अक्सर अपने स्टेज शो के दौरान भी भक्ति गाने गाती हुई नजर आती हैं.
हाल ही में राजनिती में भी कदम रख चुकी हैं अक्षरा सिंह
भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत अदाकारा अक्षरा सिंह ने हाल ही में राजनीति में अपना पहला कदम रखा है और उनके बारे में ये चर्चा आ रही है कि वो इस साल के लोक सभा चुनाव में भी शामिल हो सकती हैं. अक्षरा हाल ही में राजनीतिकार प्रशांत किशोर की जनसुराज में शामिल हुई हैं, जिसके बाद कई लोग ये अंदाजा लगा रहे हैं कि वो इस साल चुनाव भी लड़ सकती हैं. अक्षरा सिंह काफी पॉपुलर हैं कि वो जहां से भी चुनाव लड़े वहां एक अच्छी टक्कर दे सकती हैं. हालांकि अक्षरा सिंह कौन सी सीट पर चुनाव लड़ेंगी या चुनाव लड़ेंगी भी या नहीं इस बात की अब तक कोई पुष्टि उनके तरफ से नहीं हुई है.
रिपोर्ट-पुष्पांजलि
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं, इनके पास पत्रकारिता एवं डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर एवं एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर काम करती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म आशीष लता की सबसे पसंदीदा बीट्स में से एक है. फिल्मों, टीवी शोज, ओटीटी कंटेंट और सेलिब्रिटी वर्ल्ड की हर छोटी-बड़ी अपडेट पर उनकी खास नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो पाठकों को जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अंत तक जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित करता है. बदलते डिजिटल ट्रेंड्स, ऑडियंस बिहेवियर और सर्च पैटर्न को समझते हुए वह ऐसा कंटेंट तैयार करती हैं, जो न सिर्फ जानकारीपूर्ण और भरोसेमंद हो, बल्कि पाठकों के लिए आसान, एंगेजिंग और पढ़ने लायक भी हो. SEO और रीडर-फर्स्ट अप्रोच के साथ उनका फोकस हमेशा उन खबरों पर रहता है जो लोगों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. अपने पत्रकारिता सफर में आशीष लता ने सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया और अलग-अलग राज्यों से जुड़ी बड़ी खबरों को भी करीब से कवर किया है. पत्रकारिता की शुरुआत आशीष लता ने प्लस न्यूज से की, जहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. ग्राउंड जर्नलिज्म का यह अनुभव आज भी उनके कंटेंट को गहराई, विश्वसनीयता और तथ्यपरक दृष्टिकोण प्रदान करता है. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया. आशीष लता की पत्रकारिता की नींव मजबूत शैक्षणिक बैकग्राउंड और ऑन-ग्राउंड अनुभव पर आधारित है. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. अकादमिक सीख और न्यूजरूम के वास्तविक अनुभव का यही मेल उन्हें खबरों को गहराई से समझने और आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करता है. फैक्ट-आधारित रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws+1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसके कारण उनका कंटेंट विश्वसनीय, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










