Pawan Singh-Jyoti Controversy: पवन सिंह ने पत्नी की ओर से लगाए गए गंभीर आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- एक ही बात जानता हूं
Published by : Ashish Lata Updated At : 07 Oct 2025 1:00 PM
पपन सिंह ने पत्नी ज्योति के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी
Pawan Singh-Jyoti Controversy: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह इन-दिनों अपनी पत्नी ज्योति सिंह संग अनबन की खबरों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. दरअसल ज्योति उनसे मिलने लखनऊ पहुंची थी, लेकिन वहां पुलिस अधिकारियों ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया गया. अब पवन ने पत्नी संग अनबन और लड़ाई की खबरों पर रिएक्ट किया है.
Pawan Singh-Jyoti Controversy: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वह कोई फिल्म को लेकर नहीं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को चर्चा बटोर रहे हैं. दरअसल उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने उनपर कई तरह के आरोप लगाए हैं, जिसमें उनसे ना मिलना शामिल है. हाल ही में मामले ने तब तूल पकड़ा, जब ज्योति सिंह उनके लखनऊ स्थित घर पर पहुंची, लेकिन पुलिस वाले उन्हें रोकते हुए दिखाई दिए, जिसके बाद पावर स्टार की वाइफ फूट-फूटकर रोती दिखाई दी. उन्होंने जनता से मदद मांगी. अब पूरे मामले पर पवन सिंह सफाई दी है.
ज्योति सिंह के आरोपों पर फाइनली पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी
पवन सिंह ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा नोट शेयर किया, जिसमें ज्योति की ओर से लगाए गए आरोपों पर बात की. उन्होंने लिखा, “मैं अपनी लाइफ में बस एक ही बात जानता हूं कि पब्लिक मेरे लिए भगवान है. मैं आप लोगों के दिल को कभी ठेस नहीं पहुंचाऊंगा, क्योंकि आपकी मदद से ही मैं यहां तक पहुंचा हूं. ज्योति सिंह जी… क्या यह सच नहीं है कि जब आप मेरी सोसाइटी में आई तो, मैंने आपको सम्मानपूर्वक घर में बुलाया था और हमने करीब डेढ़ घंटे बात की थी. हालांकि आपने मुझसे एक ही बात की, जिसमें चुनाव लड़ना था. हालांकि यह मेरे वश में नहीं है.”
पुलिस बुलाने वाले बात पर क्या बोले पवन सिंह
पुलिस वाले बात पर पवन सिंह ने आगे कहा, मेरे घर पर पुलिस अधिकारी सुबह से ही थे, क्योंकि मैं चाहता था कि जो भी हो उनकी मौजूदगी में हो. हालांकि समाज में यह फैलाया गया कि मैंने पुलिस बुलाया है, हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं है.

ज्योति सिंह ने वीडियो शेयर कर क्या कहा था
दरअसल ज्योति सिंह की ओर से शेयर किए वीडियो में वह कहती नजर आई कि वह अपने पति से मिलने के लिए आई थी, लेकिन घर के प्रवेश द्वार पर उन्हें पुलिस अधिकारियों की ओर से रोका जा रहा है. दरअसल पवन सिंह ने साल 2022 में आरा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी. ज्योति ने शुरुआत में 5 लाख रुपये मासिक गुजारा भत्ता मांगा था, लेकिन वह इस बात पर जोर देती रही कि पैसे या संपत्ति से ज्यादा, वह बस अपने पति से बातचीत करना चाहती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










