पवन सिंह का सुपरहिट गाना ‘राजा जी के दिलवा टूट जाई’ 370 मिलियन व्यूज पार, फैंस दीवाने
Published by : Divya Keshri Updated At : 24 Mar 2026 2:46 PM
पवन सिंह, फोटो- इंस्टाग्राम
Pawan Singh Rajaji Ke Dilwa: सुपरस्टार पवन सिंह का गाना ‘राजा जी के दिलवा टूट जाई’ सोशल मीडिया और यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है. अब तक इसे 370 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
Pawan Singh Rajaji Ke Dilwa: भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार और फैंस के चहेते पवन सिंह अपने दमदार अंदाज और म्यूजिक के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं. उनका सुपरहिट गाना ‘राजा जी के दिलवा टूट जाई’ आज भी फैंस की फेवरेट लिस्ट में शामिल है. रिलीज होने के बाद से ही यह गाना सोशल मीडिया और यूट्यूब पर सनसनी बन गया है और अब तक इसे 370 मिलियन व्यूज आ गया है और ये बढ़ ही रहा है.
पवन सिंह का जबरदस्त डांस
गाने में पवन सिंह और शिवानी सिंह की जुगलबंदी ने दर्शकों का दिल जीत लिया. गाने की कहानी में पवन, नाराज हीरोईन को मनाने की कोशिश करते नजर आते हैं. उनके बीच का नटखट और रोमांटिक अंदाज गाने को और भी आकर्षक बनाता है. गाने के रोमांटिक और हल्के-फुल्के मूमेंट्स दर्शकों को खास तौर पर पसंद आ रहे हैं. गाने में किसी एक्ट्रेस के गुस्से और उसके साथी के दिल टूटने की बात की जा रही है. वह अपनी नाराजगी दिखा रही है, चूड़ियां और रंग टूटने की चेतावनी दे रही है और पावर स्टार को भी समझा रही है कि उसका गुस्सा कम करे. इसमें आलू और मिठाई जैसी चीजों का जिक्र मजाकिया ढंग से किया गया है. शादी, पार्टी या दोस्तों के साथ मस्ती के मौके पर यह गाना अक्सर बजाया जाता है और सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा लगातार बनी रहती है.
गाने का वीडियो
गाने में किसने किया काम?
- गाना:- राजा जी के दिलवा
- गायक:- पवन सिंह और शिवानी सिंह
- गीत:-आशुतोष तिवारी
- म्यूजिक डायरेक्टर :- प्रियांशु सिंह
- निर्देशक:-गोल्डी जयसवाल
- फीचर: रानी शालिनी
- कोरियोग्राफर:- बॉबी जैक्सन
- संपादक:-प्रिंस सिंह
- डीआई:- रोहित सिंह
- डीओपी :- सुनील बाबा, प्रिंस सिंह जानू
- कॉन्सेप्ट:- दीपक सिंह
- सहयोग:- अमित सिंह, विक्की सिंह, विष्णु सिंह लड्डू
- पब्लिसिटी डिजाइन:-सावन जीएफएक्स
- निर्माता -: डी सिंह
- लेबल/कंपनी:-डीआरएस म्यूजिक
यह भी पढ़ें- खेसारी लाल यादव-नीलम का रोमांस छाया, ‘राते भर में’ ने पार किए 8 मिलियन व्यूज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










