Pawan Singh New Song: फिर पावर स्टार का वबंडर, ब‌थर्डे के 24 घंटे में ही 'आरा के ओठलाली' ने रिकॉर्ड किए ध्वस्त

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 07 Jan 2025 7:23 PM

विज्ञापन

Pawan Singh New Song Araah Ke Othlali

Pawan Singh New Song: पॉवरस्टार पवन सिंह ने अपने जन्मदिन के मौके पर नया गाना 'आरा के ओठलाली' रिलीज किया, जो इस वक्त यूट्यूब पर गर्दा उड़ा रहा है. गाने में पवन सिंह एक्ट्रेस सोनम मलिक के साथ इश्क फरमाते नजर आए हैं.

विज्ञापन

Pawan Singh New Song: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने 5 जनवरी, 2025 को अपने जन्मदिन के मौके पर फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया. इस दिन उनका नया गाना ‘आरा के ओठलाली’ रिलीज हुआ, जो इस वक्त पर यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है. इस बात का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि इस गाने को रिलीज हुए अभी दो दिन ही हुए और यह गाना म्यूजिक कैटेगरी में पहले नंबर पर ट्रेंड करने लगा है. साथ ही व्यूज के मामले में भी इस गाने ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. गाने में पवन सिंह और एक्ट्रेस सोनम मलिक की बेहतरीन केमिस्ट्री देखने को मिली है.

यहां देखें पवन सिंह के नए गाने का वीडियो-

पवन सिंह के गाने ने यूट्यूब पर काटा बवाल

पवन सिंह का नया गाना ‘आरा के ओठलाली’ यूट्यूब चैनल ‘सारेगामा हम भोजपुरी’ पर रिलीज किया गया है. इस गाने को पवन सिंह और कल्पना पटवारी ने आवाज दी है. वहीं, गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक प्रियांशु सिंह और रजत नागपाल ने दिया है. इस गाने ने खबर लिखने तक यूट्यूब पर 78 लाख व्यूज बटोर लिए हैं. साथ ही यह यूट्यूब के म्यूजिक कैटेगरी में नंबर-1 पर ट्रेंड कर रहा है. इस गाने को पवन सिंह और अभिनेत्री सोनम मलिक ने फिल्माया है. दर्शकों को गाने में दोनों की केमिस्ट्री खूब पसंद आ रही है.

फैंस हुए एक्साइटेड

पवन सिंह के इस नए गाने को सुनने के बाद यूट्यूब के कमेंट सेक्शन में पॉवरस्टार के फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक ने लिखा, ‘जलवा बा पॉवरस्टार के’. तो वहीं, दूसरे ने लिखा- पॉवर खत्म न होई. तीसरे ने लिखा- पुजा बिना हवन के, भोजपुरी बिना पवन के, अधूरा बा हो.

पवन सिंह ने आभार किया व्यक्त

पवन सिंह ने इस गाने की सफलता पर अपने फैंस को आभार व्यक्त करते हुए कहा, ‘आरा के ओठलाली’ केवल एक गाना नहीं है, बल्कि मेरे दिल के करीब है. इसे मैंने दिल से गाया है और मुझे खुशी है कि इसे भोजपुरी और हिंदी दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया.’

पवन सिंह के टॉप 5 गाने

पवन सिंह के टॉप 5 गानों की लिस्ट में राते दिया बताके, छलकता हमरो जवनिया,ले लो पुदीना, मीठा मीठा बथे कमरिया और लॉलीपॉप लागेलु गाना शामिल है, जिसने अब तक यूट्यूब सबसे ज्यादा व्यूज अपने नाम किए हैं. इसके अलावा हाल ही में पवन सिंह ने स्त्री 2 के गाने ‘तू आई नहीं’ में अपनी आवाज दी थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया और साथ ही देश-विदेश में इस गाने पर कई रील्स भी बने.

यह भी पढ़े: सबके सामने फूट-फूट के रोए पवन सिंह, पहली पत्नी की मां-बाप को देख कर बोले- ‘मैंने तुम्हारी खुशी छीन ली…’

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola