ePaper

Pawan Singh: भोजपुरी के साथ बॉलीवुड में होगी पवन सिंह की एंट्री, फैंस के सामने जल्द करने वाले है खुलासा

Updated at : 13 Jul 2025 2:38 PM (IST)
विज्ञापन
Pawan Singh

Pawan Singh

Pawan Singh: हाल ही में पवन सिंह टीवी9 भारतवर्ष के सत्ता सम्मेलन बिहार में शामिल हुए. इस सम्मेलन में उन्होंने अपने करियर को लेकर खुलकर बातें की, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि वह जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे.

विज्ञापन

Pawan Singh: पटना में TV9 भारतवर्ष ने 11 जुलाई को बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सत्ता सम्मेलन बिहार का आयोजन किया. इस खास मौके पर राजनीति के कई बड़े नाम तो पहुंचे ही, साथ ही भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह भी शामिल हुए. पवन सिंह इस बार खुद भी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने वाले हैं. सम्मेलन में पवन सिंह ने अपनी एक्टिंग और सिंगिंग जर्नी पर खुलकर बात की. 

जल्द होगी बॉलीवुड में एंट्री?

पवन सिंह ने बताया कि कैसे उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में गानों और फिल्मों से अपनी खास पहचान बनाई. पवन सिंह के गाने आज भी यूट्यूब पर करोड़ों बार देखे और सुने जाते हैं. ‘लॉलीपॉप लागेलू’ से लेकर उनके हर नए बोलबम या रोमांटिक सॉन्ग पर लोग थिरकने को मजबूर हो जाते हैं. इस बीच जब पवन सिंह से पूछा गया कि क्या वो अब बॉलीवुड में भी एंट्री करेंगे? इस पर पवन सिंह ने साफ कहा कि हां, वो जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं. उनके पास कुछ बड़ा प्रोजेक्ट है, जिसके बारे में जल्द ही खुलासा हो जायेगा. पवन सिंह के फैंस उनके इस ऐलान से काफी खुश हैं.

फिल्मों में अश्लीलता के आरोपों पर दिया जवाब  

पवन सिंह ने ‘स्त्री 2’ में भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा था. उनका गाना ‘काटी रात मैंने खेतों में तू आई नहीं’ लोगों को काफी पसंद आया और सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी हुआ. पवन सिंह ने ये भी कहा कि सिंगिंग ने ही उन्हें ये पहचान दी है और वो गाना कभी नहीं छोड़ेंगे. इसके अलावा पवन सिंह ने भोजपुरी फिल्मों पर लगने वाले अश्लीलता के आरोपों पर भी जवाब दिया. उन्होंने कहा, ‘हमारा भोजपुरी इंडस्ट्री अब पहले से ज्यादा साफ-सुथरी हो गई है और आजकल लोग साफ गानों को ही ज्यादा पसंद कर रहे हैं.’

ये भी पढ़ें: Bhojpuri: यश कुमार की नई फिल्म के ट्रेलर रिलीज, ‘करिया मरद गोर मेहरारू’ ने यूट्यूब पर मचाई हलचल

ये भी पढ़ें: Bhojpuri: अंकुश-राजा ने फैंस को दिया एक और तोहफा, ‘नए ड्राइवरवा’ बोल बम गाने से कांवरियों में चढ़ा जोश

विज्ञापन
Shreya Sharma

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola