NeelKamal Singh New Bhojpuri Song: मां सरस्वती की भक्ति में डूबे नीलकमल सिंह, नया भक्ति गीत ‘वीणा वाली मेरी मईया’ हुआ रिलीज

Updated:
विज्ञापन

नीलकमल सिंह का नया भक्ति गीत ‘वीणा वाली मेरी मईया’ , फोटो- इंस्टाग्राम

Neel Kamal Singh New Song Veena Wali Maiya: भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह का नया गाना ‘वीणा वाली मेरी मईया’ आज उनके नीलकमल सिंह ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है. इस गाने का वीडियो बहुत प्यारा है.

विज्ञापन

NeelKamal Singh New Song Veena Wali Maiya: सरस्वती पूजा के दिन भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह का नया भक्ति गीत ‘वीणा वाली मेरी मईया’ रिलीज हो गया है. इस गाने में मां सरस्वती से जुड़ी भावनाओं को आसान बोल और संगीत के साथ दिखाया गया है, जो पूजा के माहौल को और खास बना देगा. दर्शक इस गाने को सुन खूब प्यार लुटा रहे हैं.

विज्ञापन

‘वीणा वाली मेरी मईया’ सॉन्ग का वीडियो

मां सरस्वती के भक्ति में डूबे नीलकमल सिंह

यह गाना पूरी तरह मां सरस्वती की आराधना पर आधारित है. नीलकमल की आवाज ने भक्ति के रंग को और गहरा बना दिया है , जिससे गाना सुनते ही भक्त भक्ति में खो जाएंगे. गाने के म्यूजिक वीडियो में सिंगर मां सरस्वती से प्रार्थना करते दिखे. उनका लुक काफी सिंपल और पूजा के माहौल के हिसाब से है.

गाने के टीम डिटेल्स

  • सॉन्ग – वीणा वाली मेरी मईया
  • सिंगर – नीलकमल सिंह
  • लिरिक्स – आशुतोष तिवारी
  • म्यूजिक – प्रियांशु सिंह
  • वीडियो डायरेक्टर- पवन पाल
  • एडिटर और डीआई – भारत गुप्ता
  • पोस्टर – दीपक GFX
  • डिजिटल हेड- विक्की यादव
  • कम्पनी- नीलकमल सिंह ऑफिशियल

गाने पर यूजर्स का रिएक्शन

यूट्यूब पर ‘वीणा वाली मेरी मईया’ सॉन्ग रिलीज होते ही इसपर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया देने लगे. एक यूजर ने कमेंट में लिखा भोजपुरिया किंग नीलकमल सिंह. एक यूजर ने लिखा ये गाना भी अपना रिकॉर्ड बनाएगा. एक ने लिखा भोजपुरी स्टार नीलकमल सिंह. एक यूजर ने लिखा क्या आवाज है सच में सरस्वती मां विराजमान है नीलकमल सिंह भैया के स्वर में. एक यूजर ने लिखा एक दिन में 10 मिलियन व्यूज जाना चाहिए. एक यूजर ने लिखा बहुत सुंदर गीत.

नीलकमल सिंह का गाना ‘कमर 28’ का वीडियो आपने देखा?

इससे पहले नीलकमल सिंह का गाना ‘कमर 28’ रिलीज हुआ था, जिसमें एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने जबरदस्त डांस किया था. ये पार्टी सॉन्ग है और इसमें दोनों की जोड़ी साथ में जबरदस्त लगी थी.

यह भी पढ़ेंNeelKamal Singh New Bhojpuri Song: नीलकमल का अब तक का सबसे धमाकेदार नया गाना ‘कमर 28’ रिलीज, पिंक ड्रेस में आकांक्षा पुरी ने मचाया हंगामा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola