Neelkamal Singh New Bhojpuri Song: नीलकमल सिंह का नया गाना 'कमर 28' का चलेगा जादू, आकांक्षा पुरी अपनी अदाओं से लगाएंगी आग

Published by : Divya Keshri Updated At : 05 Jan 2026 8:40 AM

विज्ञापन

नीलकमल सिंह का नया सॉन्ग 'कमर 28' , फोटो- इंस्टाग्राम

Neelkamal Singh New Bhojpuri Song Kamar 28: भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह अपने फैंस के लिए नया गाना 'कमर 28' लेकर आ रहे हैं. इस सॉन्ग में आकांक्षा पुरी, नीलकमल के साथ नजर आएगी. सॉन्ग के बारे में आपको बताते हैं.

विज्ञापन

Neelkamal Singh New Bhojpuri Song Kamar 28: भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह का साल 2026 का पहला गाना आने वाला है. नीलकमल ने अपने नये सॉन्ग ‘कमर 28’ का पोस्टर रिलीज कर दिया है. सॉन्ग के रिलीज डेट से उन्होंने पर्दा नहीं हटाया है. पोस्टर में सिंगर के साथ आकांक्षा पुरी नजर आ रही है. दोनों की जोड़ी पहली बार साथ में नजर आएगी. नीलकमल से पहले आकांक्षा ने भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और अरविंद अकेला कल्लू के साथ म्यूजिक वीडियो में काम किया था.

आकांक्षा पुरी संग जमेगी नीलकमल सिंह की जोड़ी

नीलकमल सिंह के लेटेस्ट ट्रैक ‘कमर 28’ की बात करें तो सिंगर इसमें स्टाइलिश जैकेट पहने दिख रहे हैं. उनकी बाहों में आकांक्षा पुरी है. आकांक्षा ने पिंक कलर का जैकेट पहना हुआ है और दोनों कैमरे के सामने देख रहे हैं. दोनों साथ में काफी जच रहे हैं. गाने के बारे में बताए तो ये सॉन्ग नीलकमल ने गाया है और लिरिक्स धीरज बबुआन ने लिखा है. म्यूजिक एडीआर आंनद का है और इसके डायरेक्टर सुमित कुमार है. वीएफएक्स आकाश सिंह है और पोस्टर अंकित जीएफएक्स का है. सॉन्ग टी सीरीज के ऑफिशियल यूट्यू्ब चैनल पर अपलोड होगा.

‘दारु के पेटी’ न्यू ईयर पर हुआ था रिलीज

इससे पहले नीलकमल सिंह का सॉन्ग ‘दारु के पेटी’ रिलीज हुआ था, जिसमें श्वेता म्हारा ने अपने डांस से दर्शकों को बेताब कर दिया था. ये सॉन्ग न्यू ईयर पार्टी के लिए परफेक्ट था और इसके बोल और म्यूजिक काफी जबरदस्त था. म्यूजिक वीडियो में रक्षा और नीलकमल की जोड़ी एकदम हिट लगी थी. सॉन्ग में वह कहते हैं कि उन्हें रक्षा की आंखों में बहुत नशा दिखता है और वह उनकी तारीफ करते हैं. म्यूजिक फुल ऑन पार्टी वाइब देता है.

यह भी पढ़ेंNeelkamal Singh New Bhojpuri Song: नीलकमल सिंह का नया गाना ‘दारु के पेटी’ हुआ रिलीज, न्यू ईयर पर रक्षा गुप्ता की अदाओं ने लूटा दिल

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola