Neelkamal Singh New Bhojpuri Song: नीलकमल सिंह का नया गाना ‘दारु के पेटी’ हुआ रिलीज, न्यू ईयर पर रक्षा गुप्ता की अदाओं ने लूटा दिल
Published by : Divya Keshri Updated At : 31 Dec 2025 12:16 PM
नीलकमल सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘दारु के पेटी’, फोटो- इंस्टाग्राम
Neelkamal Singh New Bhojpuri Song Daru ke Peti: नीलकमल सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘दारु के पेटी’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया. सॉन्ग में रक्षा गुप्ता अपनी अदाओं से फैंस को बेकरार कर रही है. गाने का वीडियो काफी शानदार है.
Neelkamal Singh New Bhojpuri Song Daru ke Peti: भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह का पार्टी सॉन्ग रिलीज हो गया है. न्यू ईयर के खास मौके पर नीलकमल अपने फैंस के लिए लेटेस्ट ट्रैक ‘दारु के पेटी’ लेकर आए हैं. गाना आज सिंगर के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है. ये पार्टी के लिए परफेक्ट गाना है और इसके बीट्स और म्यूजिक डांस फ्लोर पर आपको डांस करने के लिए मजबूर कर देंगे. सॉन्ग मेंरक्षा गुप्ता अपनी अदाओं का जादू चला रही है. एक्ट्रेस के डांस मूव्स उन्हें और दिलकश बना रहे हैं. आइए सॉन्ग के कलाकारों के बारे में बताते हैं.
नीलकमल सिंह का पार्टी सॉन्ग ‘दारु के पेटी’
रक्षा गुप्ता संग डांस करते दिखे नीलकमल सिंह
‘दारु के पेटी’ सॉन्ग में नीलकमल सिंह के साथ एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता की जोड़ी दिख रही है. सॉन्ग में पार्टी का माहौल दिख रहा है और मस्ती भरा सेटअप है. वीडियो में नीलकमल उनकी तारीफ करते हुए कहते हैं कि उनकी आंखों में नशा बहुत भरा हुआ है और वह उन्हें दारु की पेटी जैसी लगती है. सिंगर उन्हें खूबसूरत हसीना बताते हैं. सॉन्ग में नीलकमल और रक्षा किसी पार्टी में दिख रहे हैं और दोनों जमकर डांस कर रहे हैं. ये नया गाना पार्टी मूड को सेट करेगा.
गाने की टीम के बारे में जानें
- गायक/एक्टर – नीलकमल सिंह
- अभिनेत्री – रक्षा गुप्ता
- गीत – धीरज बबुआन
- संगीत – एसबीआर शुभम राज
- मिक्स मास्टर- एसबीआर
- रिकोडिस्ट- ब्रिजेश बागी
- वीडियो निर्देशक – फ़्रेम मास्टर
- संपादक-अंगद पाल
- डीआई – भरत गुप्ता
- पोस्टर – अंकित जीएफएक्स
- मेकअप – राजा,अभिषेक
- डिजिटल हेड – विक्की यादव
यूजर्स बोले- अब पार्टी में यही गाना बजे
सॉन्ग पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, नीलकमल सिंह के फैन हाजिर हो. एक यूजर ने लिखा, मजा आ गया गाना सुनकर. एक यूजर ने लिखा, भैया अब पार्टी में यही गाना बजेगा. एक यूजर ने लिखा, एक नंबर जबरदस्त गाना.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










