नया गाना 'मेरे प्यार को' हुआ रिलीज, वीडियो में स्नेहा उपाध्याय का छलका दर्द

Edited by Anushka Singh
Updated:
विज्ञापन

मेरे प्यार को न्यू सॉन्ग, फोटो - यूट्यूब

Mere pyar ko New Bhojpuri Song: स्नेहा उपाध्याय का नया रोमांटिक गाना 'मेरे प्यार को' रिलीज हो गया है, जिसमें प्यार और धोखे की दर्द भरी कहानी दिखाई गई है.

विज्ञापन

Mere pyar ko New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर स्नेहा उपाध्याय एक बार फिर अपनी सुरीली आवाज और बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों को छू रही हैं. उनका नया गाना ‘मेरे प्यार को’ टी-सीरीज के प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया गया है. यह एक बेहद ही इमोशनल और रोमांटिक गाना है, जो प्यार में टूटे दिलों के दर्द को बयां करता है.

गाने की कहानी

गाने की कहानी में सिंगर और एक्ट्रेस स्नेहा उपाध्याय अपने पार्टनर पर अपनी ऑन स्क्रीन पार्टनर पर जान छिड़कती है. वीडियो में दिखाया गया है कि एक्ट्रेस अपने प्यार के लिए पूरी दुनिया से लड़-झगड़ कर उसे पाती है. वह गाने के वीडियो में कहती नजर आती हैं कि दुनिया भर से लड़-झगड़ के तुमको पाए हैं, लेकिन उनके जो पार्टनर हैं एक्ट्रेस को धोखा दे रहा होता है और उसका किसी और के साथ अफेयर चल रहा होता है.

प्यार में डूबी दिखीं स्नेहा

गाने के बोल बहुत ही भावुक हैं, जिसमें स्नेहा अपने प्रेमी से पूछती हैं कि मेरे प्यार को तुम भुला तो न दोगे. वह अपने प्यार का इजहार करते हुए कहती हैं कि उन्हें उनके प्यार की आदत हो गई है और वह दुआ करती हैं कि यह हाथ और यह साथ कभी न छूटे. वीडियो में स्नेहा उपाध्याय काफी दर्द में नजर आ रही हैं, उनकी आंखों का पानी और चेहरे के भाव इस गाने के इमोशन को और गहरा बना देते हैं.

टीम का शानदार परफॉर्मेंस

इस गाने में स्नेहा ने न सिर्फ अपनी आवाज का जादू बिखेरा है, बल्कि एक दुखी प्रेमिका के किरदार को भी बखूबी निभाया है. धरम हिंदुस्तानी के लिखे बोल और सैफ अली का संगीत इस गाने को साल का सबसे इमोशनल गाना बना रहा है. दीपांश सिंह के निर्देशन में बना यह वीडियो दर्शकों को अपनी कहानी से जोड़े रखने में कामयाब साबित हो रहा है.

यह भी पढ़ें: शिवानी सिंह का गाना ‘बेलनवा देही पे बाजी’ रिलीज, काजल त्रिपाठी संग नितिन की जोड़ी ने जीता दिल

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola