Sangharsh 2: खेसारी लाल यादव का नया लुक देख फैंस हुए शॉक्ड, हॉलीवुड स्टार से कम नहीं लग रहे एक्टर
Published by : Divya Keshri Updated At : 26 Sep 2022 1:21 PM
फिल्म ‘संघर्ष 2’ में खेसारीलाल यादव नये लुक में दिखेंगे. खेसारी ने ये लुक अपने फैंस के साथ शेयर किया है. इसमें वो किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं दिख रहे है. इस फोटो में खेसारीलाल एम जी ब्राउनी गन लेकर नजर आयें है.
Sangharsh 2: भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव का क्रेज ऐसा है कि उनकी फिल्में रिलीज होने के बाद से ही धमाल मचाने लगती है. खेसारी के गाने पर ताबड़तोड़ लाइक्स आते है. एक्टर इन दिनों अपनी आनेवाली फिल्म ‘संघर्ष 2’ (Sangharsh 2) को लेकर सुर्खियों में है. इस मूवी में एक्टर अलग अंदाज में दर्शकों को नजर आएंगे.
खेसारीलाल यादव ने इस फिल्म में अपने किरदार की एक तस्वीर शेयर किया, जिसे देखकर एक बार आपको विश्वास नहीं होगा कि यह किसी भोजपुरी फिल्म की तस्वीर है. इस फोटो में खेसारीलाल एम जी ब्राउनी गन लेकर नजर आयें है. अगर आप हॉलीवुड की फिल्म द लास्ट स्टेंड का पोस्टर याद होगा, जिसमें अर्नाल्ड श्वार्जनेगर ऐसे में लुक में दिखे थे. ठीक उसी तरह खेसारीलाल यादव भी नजर आ रहे हैं. उनका लुक फैंस काफी पसन्द कर रहे है.
https://www.instagram.com/p/Ci9KK71PCZ-/?hl=en
‘संघर्ष 2’ की शूटिंग इन दिनों जोर-शोर से हो रही है. उनकी फिल्म संघर्ष भी जब आई थी, तब वह ब्लॉक बस्टर रही थी. अब उसका सीक्वल संघर्ष 2 लेकर निर्माता रतनाकर कुमार व निर्देशक पराग पाटिल आ रहे हैं. फिल्म के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग गोरखपुर में चल रही है.वहीं इस नए लुक को जारी करते हुए खेसारीलाल यादव ने लिखा है कि ‘एक बार फिर संघर्ष की कहानी सुनाने आ रहे हैं. एक नए अंदाज में.‘ मालूम हो की संघर्ष के बेहतरीन पटकथा पर बनने वाली फिल्म है. इसके सह निर्माता कुलदीप श्रीवास्तव, लेखक वीरू ठाकुर, म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी, प्रस्तुतकर्ता जितेंद्र गुलाटी, वर्ल्डवाइड चैनल, सिनेमाटोग्राफी आर आर प्रिंस और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं.
https://www.instagram.com/p/Ci9PrluDzqX/?hl=en
हाल ही में पवन सिंह का नया गाना ‘लाल घाघरा’ रिलीज हुआ था. लेकिन इसके टाइटल पर विवाद हो गया था. रिलीज हुआ गाना ‘लाल घाघरा’, खेसारीलाल यादव और आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ का है. खेसारी के इसी फिल्म का गाना ‘लाल घाघरा’ है, जिसके टाइटल से पवन सिंह ने अपना गाना रिलीज किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










