नवरात्रि से पहले माता की भक्ति में रमे खेसारी लाल यादव, 'फोटौवा में' सॉन्ग ने इंटरनेट पर उड़ाया गर्दा, आपने सुना क्या

Updated:
विज्ञापन

खेसारी लाल यादव का देवी गीत, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लाल गमछा, देसी स्वैग और सिर चढ़कर बोलती माता की भक्ति... नवरात्रि का माहौल बनाने के लिए खेसारी लाल यादव नया देवी गीत 'फोटौवा में' लेकर आ गए हैं.

विज्ञापन

नवरात्रि की वाइब हो, देवी मां का पंडाल हो और खेसारी लाल यादव का देसी स्वैग ना दिखे... ऐसा तो हो ही नहीं सकता...

विज्ञापन

खेसारी का नया देवी गीत 'फोटौवा में' रिलीज होते ही फैंस के बीच आ गया है. सीन की शुरुआत में लाल गमछा और ट्रेडिशनल अवतार में ट्रेंडिंग स्टार फुल-ऑन हाई एनर्जी के साथ माता की भक्ति में तल्लीन होकर झूम रहे हैं. उनके पीछे पूरा क्रू एकदम परफेक्ट सिंक में जबरदस्त हुक-स्टेप्स कर रहा है.

खेसारी लाल यादव, मुस्कान जयसवाल, फोटो- इंस्टाग्राम
खेसारी लाल यादव, मुस्कान जयसवाल, फोटो- इंस्टाग्राम

खेसारी संग मुस्कान जायसवाल का दिखा जलवा

'खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड' (Khesari Music World) के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस म्यूजिक वीडियो में खेसारी लाल यादव के साथ ग्लैमरस एक्ट्रेस मुस्कान जायसवाल नजर आ रही हैं. वीडियो में दोनों की एनर्जी, एक्सप्रेशंस और माता की भक्ति वाला वाइब एकदम नेक्स्ट लेवल का है.

इन दिग्गजों ने मिलकर गाने को बनाया जबरदस्त

  • सिंगर: ग्लोबल स्टार खेसारी लाल यादव
  • लिरिक्स: मशहूर गीतकार कृष्णा बेदर्दी
  • म्यूजिक: अंजनी सिंह
  • मिक्स एंड मास्टर: टिंकू तूफान केसरी
  • इस पूरे प्रोजेक्ट को 'ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन प्रा. लि.' की ओर से डिजिटली मैनेज किया गया है.
खेसारी लाल यादव, मुस्कान जयसवाल, फोटो- इंस्टाग्राम
खेसारी लाल यादव, मुस्कान जयसवाल, फोटो- इंस्टाग्राम

'फोटौवा में' पर फिदा हुए फैंस, कमेंट सेक्शन में गूंजा 'जय माता दी'

खेसारी के इस देवी गीत को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है. कमेंट सेक्शन 'जय माता दी' के नारों और रेड हार्ट इमोजीस से भर चुका है. एक यूजर ने लिखा, ''इस साल का सबसे बेहतरीन देव गीत यही बनेगा। दिल से बोल बोल रही हूं मजा आ गया गाना सुनने के बाद। आप लोग को कैसा लगा भाई लोग जरूर बताएं.'' एक दूसरे यूजर ने लिखा, ''खेसारी भैया का आवाज ही अलग लेवल के बा... गाना सुनते ही दिल खुश हो गइल... भोजपुरी इंडस्ट्री के असली रंग खेसारी भैया से ही बा.'' एक अन्य यूजर ने लिखा, ''मार्केट में गाना तो बहुत आता है, लेकिन गर्दा सिर्फ फोटौवा में खेसारी भाई ही उड़ाते हैं. जलवा ही कुछ अलग है, असली 'खतरनाक' एंट्री तो इसे कहते हैं. यूपी-बिहार क्या, पूरी दुनिया में अब सिर्फ यही गाना गूंजेगा.''

ये भी पढ़ें: अब रिटायर हो जाइए... पवन सिंह-खेसारी लाल यादव पर इस एक्टर का सीधा वार, बोले- थोड़ा पीछे हटकर रास्ता दो

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola