Khesari Lal New Bhojpuri Song : खूब देखा जा रहा खेसारी का नया गाना 'सरकार चलइले बा', आप भी देखें धूम मचाता ये सॉन्ग

Updated at : 13 Aug 2020 12:26 PM (IST)
विज्ञापन
Khesari Lal New Bhojpuri Song : खूब देखा जा रहा खेसारी का नया गाना 'सरकार चलइले बा', आप भी देखें धूम मचाता ये सॉन्ग

Khesari lal yadav Bhojpuri new song Sarkar Chalaile Ba : भोजपुरी सुपरस्टार एक्टर खेसारीलाल यादव (Khesari lal Yadav) अपनी फिल्‍मों और गानों के लिए जाने जाते हैं. खेसारी लाल के गाने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा देते हैं. हाल ही में खेसारी लाल यादव का नया गाना 'सरकार चलइले बा' (Sarkar Chalaile Ba) रिलीज किया गया है. दो दिन में ही इस गाने पर अब तक 1,959,831 व्यूज आ गए है.

विज्ञापन

Khesari lal yadav Bhojpuri new song Sarkar Chalaile Ba : भोजपुरी सुपरस्टार एक्टर खेसारीलाल यादव (Khesari lal Yadav) अपनी फिल्‍मों और गानों के लिए जाने जाते हैं. खेसारी लाल के गाने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा देते हैं. हाल ही में खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘सरकार चलइले बा’ (Sarkar Chalaile Ba) रिलीज किया गया है. दो दिन में ही इस गाने पर अब तक 1,959,831 व्यूज आ गए है.

भोजपुरी सुपरस्‍टार खेसारीलाल यादव ने ‘सरकार चलइले बा’ गाने को खेसारीलाल म्‍यूजिक वर्ल्‍ड के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है. ये गाना सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. इस गाने को खेसारीलाल ने गाया है. उनके साथ इस गाने में अंजली भारती की आवाज भी है. गाने के लिरिक्‍स पवन पांडेय ने लिखे है और म्‍यूजिक शंकर सिंह का है.

इस गाने को शेयर करते हुए खेसारी लाल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, कोरोना वाला कॉलर ट्यून सब लोग सुने होंगे कि हाथ और साफ संबंधी स्वच्छता का पालन करें…त कंफ्यूजियाईये नहीं, काहे से की ई सिस्टम सबका मोबाइल में कईले बा ‘सरकार चलइले बा’. आगे उन्होंने लिखा, खेसारी वर्ल्ड म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर गाना अपलोड हो गया है. सुनिये और इस गाने को भी अपना भरपूर प्यार दीजिये. ठीक है.

https://www.instagram.com/p/CDy_6tsFMB2/

बता दें कि, खेसारी लाल ने फिल्‍म ‘साजन चले ससुराल’ से भोजपुरी फिल्‍मों में इंट्री की थी. इस फिल्‍म के लिए उन्‍हें 11 हजार रुपये मिले थे. उनकी यह फिल्‍म सिल्‍वर जुबली साबित हुई. इसके बाद उन्‍हें ढेरों फिल्‍मों के ऑफर्स मिलने लगे. खेसारी लाल की दीवानगी ऐसी है कि दर्शक उनकी फिल्‍म का बेसब्री से इंतजार करते हैं. वे अबतक लगभग 60 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं.

Also Read: Bhojpuri Song: रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया रितेश पांडे का ‘गब्बर की बसंती मारेलु आंख’ गाना, देखें VIDEO

खेसारी लाल यादव को असली लोकप्रियता उनके एल्‍बम ‘बोल बम’ के गाने ‘काहे सानिया मिर्जा दूल्हा खोजले पाकिस्तानी’ से मिला था. इसके बाद तो उन्‍होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. आज खेसारी भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने एक्टर हैं. उनके नाम कई सुपरहिट फिल्में हैं.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola