Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: खेसारी लाल का अब तक का सबसे धमाकेदार गाना ‘लहंगा में मीटर 2’ हुआ रिलीज, रक्षा गुप्ता के ठुमकों ने मचाया तहलका

खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘लहंगा में मीटर 2’, फोटो- इंस्टाग्राम
Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song Lahanga Me Meter 2: सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘लहंगा में मीटर 2’ आज रिलीज हो गया है और इसमें खेसारी के साथ एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता है. कैची म्यूजिक और गाने के बोल आपको डांस फ्लोर पर नाचने पर मजबूर कर देंगे.
Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song Lahanga Me Meter 2: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने फैंस के लिए एक जबरदस्त गाना लेकर आए हैं. इस गाने का नाम ‘लहंगा में मीटर 2’ है. बीते दिन सॉन्ग का टीजर जारी हुआ था, जिसने फैंस को पूरी गाना देखने के लिए उत्साहित कर दिया था. सॉन्ग में खेसारी लाल के साथ ग्लैमरस एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता नजर आ रही है. उन दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही है. ये सॉन्ग प्यार और मस्ती से भरपूर है. इसका म्यूजिक भी दर्शकों को पसंद आएगा.
‘लहंगा में मीटर 2’ का शानदार वीडियो यहां देखें
‘लहंगा में मीटर 2’ के बारे में जानें सबकुछ
‘लहंगा में मीटर 2’ सॉन्ग West Bhojpuri के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी हुआ था. ये सॉन्ग ‘लहंगा में मीटर 2’ से है और इसे खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है. सॉन्ग के बोल और म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी और विनय विनायक ने दिया है. इसके कंपोजर केआरके यादव ने दिया है. वीडियो में खेसारी के साथ रक्षा गुप्ता डांस कर रही है. डायरेक्टर और कोरियोग्राफर लक्की विश्वकर्मा है और डीओपी सुनील और रंजन है.
रक्षा गुप्ता के ठुमके पर फैंस हुए फिदा
‘लहंगा में मीटर 2’ सॉन्ग में रक्षा गुप्ता के ठुमके देख कर फैंस उनपर फिदा हो जाएंगे. सॉन्ग एक रोमांटिक ट्रैक है जिसमें दोनों की केमिस्ट्री मुख्य आकर्षण हैं. कैची म्यूजिक और गाने के बोल आपको डांस फ्लोर पर नाचने पर मजबूर कर देंगे. सॉन्ग पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, खेसारी लाल का गाना एक दिन में 10 मिलियन होना चाहिए. एक यूजर ने लिखा, आग लगा दिया भैया ने. एक यूजर ने लिखा, सिस्टम हैंग हो जाएगा. एक यूजप ने लिखा, ब्लॉकबस्टर सॉन्ग. एक यूजर ने लिखा, गाना सुनकर मजा आ गया. कुछ यूजर्स नें इसपर हार्ट इमोजी भी बनाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










