इंटरनेट पर आग लगा रहा खेसारी लाल का नया गाना 'मउगी खेले PUBG', धूम मचा रहा सॉन्ग आप भी देखें
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 10 Jun 2020 2:00 PM
khesari lal yadav bhojpuri new song 2020 maugi khele pubg- भोजपुरी सुपरस्टार एक्टर खेसारीलाल यादव (Khesari lal Yadav) अपनी फिल्मों और गानों के लिए जाने जाते हैं. खेसारी लाल के गाने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा देते हैं. उनके गाने इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाते है. हाल ही में खेसारी लाल यादव का नया गाना मउगी खेले PUBG रिलीज हुआ है, जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. अब तक इस गाने को 2,183,095 व्यूज मिल चुके हैं और हर आये दिन में व्यूज बढ़ते ही जा रहे है.
Khesari lal yadav Bhojpuri new song 2020 Maugi khele pubg: भोजपुरी सुपरस्टार एक्टर खेसारीलाल यादव (Khesari lal Yadav) अपनी फिल्मों और गानों के लिए जाने जाते हैं. खेसारी लाल के गाने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा देते हैं. उनके गाने इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाते है. हाल ही में खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘मउगी खेले PUBG’ रिलीज हुआ है, जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. अब तक इस गाने को 2,183,095 व्यूज मिल चुके हैं और हर आये दिन में व्यूज बढ़ते ही जा रहे है.
Also Read: ‘आग लगे न राजा’ पर खेसारी लाल के साथ रोमांस करती दिखीं अक्षरा सिंह, वीडियो वायरल
खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना ‘मउगी खेले PUBG’ 8 जून को उनके यूट्यूब चैनल Khesari Music World पर रिलीज हुआ है. गाने को खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज से सजाया है. इस गाने के बोल सोनू सुधाकर ने लिखे हैं और संगीत शंकर सिंह ने दिया है. वहीं, खेसारी लाल के फैंस इस गाने को खूब पसन्द कर रहे है.
बता दें कि, खेसारी लाल ने फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ से भोजपुरी फिल्मों में इंट्री की थी. इस फिल्म के लिए उन्हें 11 हजार रुपये मिले थे. उनकी यह फिल्म सिल्वर जुबली साबित हुई. इसके बाद उन्हें ढेरों फिल्मों के ऑफर्स मिलने लगे. खेसारी लाल की दीवानगी ऐसी है कि दर्शक उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं. वे अबतक लगभग 60 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं.
खेसारी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि दिल्ली में काम करने के दौरान ही उनकी शादी हो गई थी. इसके बाद लिट्टी की दुकान में उनकी पत्नी भी हेल्प करती थीं. इस दौरान ने कंपीटीशन की तैयारी भी कर रहे थे. इसके करीब ढाई साल बाद खेसारी का चयन बीएसएफ में हो गया था. लेकिन उनका इस नौकरी में मन नहीं लगा और वे नौकरी छोड़कर दोबारा दिल्ली पहुंचे. काम करके कुछ पैसे कमाया और फिर अपना भोजुपरी एलबम निकाला.
खेसारी लाल यादव का असली लोकप्रियता उनके एल्बम ‘बोल बम’ के गाने ‘काहे सानिया मिर्जा दूल्हा खोजले पाकिस्तानी’ से मिली थी. इसके बाद तो उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. आज खेसारी भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने एक्टर हैं. उनके नाम कई सुपरहिट फिल्में हैं.
Posted By- Divya Keshri
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










