Duns Teaser: खेसारी लाल यादव का जबरदस्त एक्शन देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, दंस के टीजर पर फैंस बोले- अल्लू अर्जुन फेल…
Published by : Ashish Lata Updated At : 12 Dec 2024 5:52 PM
Duns Teaser: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव नई फिल्म दंश में नजर आने वाले हैं. आज मोस्ट अवेटेड मूवी का धांसू टीजर आउट हुआ. जिसमें एक्टर को जबरदस्त एक्शन करते हुए देखा गया.
Duns Teaser: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस उनकी फिल्मों और गानों को काफी ज्यादा प्यार देते हैं. यही वजह है कि सॉन्ग रिलीज होते ही ट्रेंडिंग में चले जाते हैं. अब एक्टर एक्शन अवतार में दिखेंगे. जी हां डंस फिल्म में उन्हें दुश्मनों के छक्के छुड़ाते हुए देखा जाएगा. आज मोस्ट अवेटेड फिल्म का धांसू टीजर रिलीज किया गया.
डंस फिल्म का टीजर आउट
1 मिनट 27 सकेंड के वीडियो में खेसारी लाल को एक अलग अवतार में देखा गया. जहां वह दुश्मनों के छक्के छुड़ा रहे हैं. उन्होंने पावर पैक एक्शन के साथ कई लाशें बिछा दी. एक सीन में तो भोजपुरी स्टार सिगरेट पी रहे हैं और सामने वाले शख्स को ललकार रहे हैं. डंस का डायरेक्शन धीरज ठाकुर की ओर से किया जाएगा. वहीं सुधीर सिंह, जितेंद्र सिंह और इंद्रेश बहादुर सिंह इसके प्रोड्यूसर हैं. फिल्म में खेसारी लाल के अलावा कौन-कौन होगा इसकी डिटेल्स अभी सामने नहीं आई है. फिल्म रिलीज को लेकर भी मेकर्स की ओर से कुछ कहा नहीं गया है.
खेसारी लाल को डंस में देखकर फैंस हुए एक्साइटेड
फैंस खेसारी की इस फिल्म को देखने के लिए एक्साइटेड हैं. एक यूजर ने टीजर पर कमेंट करते हुए लिखा, ”भोजपुरी के सभी एक्टर को मिलकर इस मूवी का प्रमोशन करना चाहिए… खेसारी का एक्शन अवतार अल्लू अर्जुन और सलमान खान को फेल करने वाला है… भोजपुरी में भी ऐसी फिल्में बनने लगी.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”असली अवतार में दीखल बा हो खेसारी भाई, गर्दा छोड़ा देहनी, वीएफएक्स और कलर शानदार है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”ट्रेंडिंग स्टार खेसारी भैया जब भी कुछ लाते हैं तहलका मचा देते हैं. बस डायलॉग्स और स्टोरी तगड़ी हो.”
Also Read- Look Back 2024: पवन सिंह के नाम रहा ये साल, अक्षरा संग अफेयर से लेकर ज्योति से तलाक पर खूब मचा बवाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










