खेसारी लाल यादव के सिर पर फगुआ राग, ‘रंग बरसे’ के भोजपुरी वर्जन ‘चूनर चोली’ में ऐसे मचा रहे धमाल

Khesari Lal Yadav Songs: भोजपुरी फिल्मों के स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के नए गाने ‘रंग बरसे भीजे चूनर चोली’ ने यूट्यूब पर भौकाल मचा रखा है. खेसारी लाल का नया होली सॉन्ग मंगलवार को रिलीज किया गया और कुछ घंटों में ही गाने को एक मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए.
Khesari Lal Yadav Songs: भोजपुरी फिल्मों के स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के नए गाने ‘रंग बरसे भीजे चूनर चोली’ ने यूट्यूब पर भौकाल मचा रखा है. खेसारी लाल का नया होली सॉन्ग मंगलवार को रिलीज किया गया और कुछ घंटों में ही गाने को एक मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए. गाने को सारेगामा हम भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है.
Also Read: निरहुआ और आम्रपाली दुबे की ‘भूला गइलू का’ से ‘लभ लेटर’ तक, वैलेंटाइन वीक में सुनिए जबरदस्त भोजपुरी सॉन्ग्स
अरसे से फैंस खेसारी लाल के नए गाने ‘रंग बरसे भीजे चूनर चोली’ का इंतजार कर रहे थे. इसके टीजर को भी जबरदस्त रिस्पांस मिला था. नए गाने में खेसारी लाल यादव और उनकी एक्ट्रेस की जोड़ी काफी पसंद की जा रही है. दोनों की ऑनस्क्रीन ट्यूनिंग काफी अच्छी बन पड़ी है. नए गाने में सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के स्टेप्स भी सुपरहिट होली डांस की तर्ज पर खूबसूरती से कोरियोग्राफ किए गए हैं.
Also Read: पूनम दुबे मतलब सिल्वर स्क्रीन की सनसनी, एयर होस्टेस की जगह ऐसे बनी भोजपुरी इंडस्ट्री में टॉप एक्ट्रेस
नए गाने ‘रंग बरसे भीजे चूनर चोली’ को खेसारी लाल यादव ने गाया है. इस गाने की लिरिक्स श्याम देहाती और आजाद सिंह ने लिखी है. गाने में म्यूजिक भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने कंपोजर साजन मिश्रा की है. गाना रिलीज होने के साथ ही यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो चुका है. होली की खुमारी से सजे ‘रंग बरसे भीजे चूनर चोली’ सॉन्ग पर खेसारी लाल यादव के फैंस ताबड़तोड़ कमेंट्स कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










