ePaper

निरहुआ के ‘भीतर के तीतर’ का खुल गया राज, इस हसीना को देखकर एक्टर बोल रहे ‘मनमा इमोशन जागे रे’

Updated at : 20 Jan 2021 7:45 PM (IST)
विज्ञापन
निरहुआ के ‘भीतर के तीतर’ का खुल गया राज, इस हसीना को देखकर एक्टर बोल रहे ‘मनमा इमोशन जागे रे’

Nirhaua New Song: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के मोस्ट अवेटेड सॉन्ग ‘भीतर के तीतर’ का टीजर रिलीज हो चुका है. गाने को 21 जनवरी की सुबह सात बजे रिलीज किया जाएगा.

विज्ञापन

Bhitar Ke Titar Bhojpuri Song: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के मोस्ट अवेटेड सॉन्ग भीतर के तीतर का टीजर रिलीज हो चुका है. गाने को 21 जनवरी की सुबह 7 बजे रिलीज किया जाएगा. गाने में निरहुआ और आम्रपाली की जबरदस्त जोड़ी का जलवा देखने को मिलेगा. मकर संक्रांति पर निरहुआ ने इंस्टाग्राम पर भीतर के तीतर गाने का ऐलान किया था. पोस्ट में निरहुआ और आम्रपाली दुबे दिखी थीं. फैंस को उम्मीद है कि निरहुआ जबर धमाल करने वाले हैं.

Also Read: निरहुआ के ‘भीतर के तीतर’ को आपने नहीं देखा? आम्रपाली दुबे के साथ बिंदास तसवीर पर यूजर्स ने कहा ‘जय हो’
‘भीतर के तीतर’ गाने का टीजर रिलीज

अब, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने नए पोस्ट में भीतर के तीतर गाने के टीजर और रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है. इस गाने की लिरिक्स सोनू सुधाकर ने लिखा है और म्यूजिक शंकर सिंह का है. गाने में निरहुआ अपनी शुद्ध देसी स्टाइल में धमाल करते दिखेंगे. टीजर में निरहुआ की सिग्नेचर स्टाइल एक्टिंग और डांस स्टेप्स भी देखा जा सकता है. यूट्यूब पर गाने के टीजर को काफी पसंद किया जा रहा है.


Also Read: ‘सब मोह माया है’ वाले सुपरस्टार निरहुआ करोड़ों के मालिक, मुंबई में आलीशान फ्लैट, रेंज रोवर के भी शौकीन
निरहुआ की लकी चार्म आम्रपाली दुबे

खास बात यह है कि भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और सिंगर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ अपनी खास पोस्ट्स से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. अभी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ अपनी मोस्ट अवेटेड मूवी लिट्टी चोखा में बिजी हैं. इसके पहले 11 जनवरी को आम्रपाली दुबे के बर्थडे पर ड्रीम गर्ल सॉन्ग रिलीज किया गया था. उस गाने में निरहुआ और आम्रपाली दुबे की दमदार कमेस्ट्री देखने को मिली थी.

Posted : Abhishek.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola