Bhojpuri Adda: पवन सिंह का गाना नजर बनाया रिकॉर्ड, पार किया 5 मिलियन, यहां देखें
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 15 Nov 2024 12:23 AM
pawan singh nazar song
Bhojpuri Adda: पवन सिंह का हाल ही में रिलीज हुआ नया गाना 'नजर' यूट्यूब पर जमकर ट्रेंड कर रहा है और कई रिकॉर्ड्स तोड़ रहा है. इस गाने के वीडियो में पवन सिंह के ऋतु सिंह नजर आ रही हैं.
Bhojpuri Adda: पवन सिंह भोजपुरी और हिंदी दोनों भाषा के गानों पर राज कर रहे हैं. भोजपुरी में अपना सिक्का जमाने वाले पावर स्टार पवन सिंह का गाना हो या फिल्म हर किसी को पसंद आता है. अभी पवन का भोजपुरी गाना नजर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस गाने में पवन सिंह, ऋतू सिंह के साथ जमकर डांस करते हुए दिख रहे हैं. नजर इस वक्त नया रिकॉर्ड बना रहा है.
पवन का गाना नजर बना रहा नया रिकॉर्ड
भोजपुरी गाना नजर बेहद ही सॉफ्ट सॉन्ग है. पवन और ऋतू इस गाने में डांस और रोमांस करते हुए दिख रहे हैं. अभी इस गाने को रिलीज हुए कुछ ही दिन हुए हैं लेकिन इस गाने ने 5 मिलियन क्रॉस कर लिया है. नजर सांग में पवन सिंह एक्टेस ऋतू की परवाह करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है.
गाना नजर मचा रहा गदर
पवन सिंह का गाना नजर छा गया है. इस गाने को गायक पावर स्टार पवन सिंह और अनुपमा यादव ने गाया है. जबकि, संगीत निर्देशक सरगम आकाश और गीतकार रौशन सिंह विश्वास हैं. भोजपुरी गाना नजर मैडज मूवीज बैनर ने तैयार किया है, जिसके निर्माता मधु शर्मा, समीर आफताब और निर्देशक फिरोज खान हैं. अगर आपने अभी तक इस गाने को नहीं सुना है तो यहां एक बार जरूर सुने…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










