Bhojpuri Adda: आस्था सिंह की सादगी पर घायल हुए Pawan Singh, बोले 'अंखिया में नासा बा’

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 25 Sep 2024 11:42 PM

विज्ञापन

Bhojpuri Adda: पवन सिंह का गाना 'अंखिया में नासा बा’ यूट्यूब पर जमकर तारीफें और व्यूज बटोर रहा है. इस गाने के एल्बम में पवन सिंह के साथ आस्था सिंह नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

Bhojpuri Adda: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह जब भी कोई अपनी नई फिल्म या गाना लॉन्च करते हैं तो वो ट्रेंड करने लगती है. और यही वजह है कि इंडस्ट्री और फैंस उन्हें पावरस्टार कहकर पुकारती है. इस बीच एक्टर-गायक का एक गाना यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस गाने का टाइटल ‘अंखिया में नासा बा’ है. ये गाना एक महीने पहले यूट्यूब पर रिलीज किया गया था. जो अब दर्शकों का खूब प्यार बटोर रहा है. साथ ही गाने को अब तक करोड़ो में व्यूज मिल चुके हैं.

पवन सिंह का गाना 20 मिलियन पार

पवन सिंह का यह गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. साथ ही यूट्यूब पर इसे मिलियन में व्यूज मिल रहे हैं. अब तक इस गाने को यूट्यूब पर 20 मिलियन व्यूज मिल गए हैं. ‘अंखिया में नासा बा’ गाने के एल्बम में पवन सिंह और आस्था सिंह की बहुत प्यारी सी केमिस्ट्री देने को मिल रही है. साथ ही आस्था सिंह की सादगी वीडियो में चार चांद लगा रहा है. पवन सिंह का यह गाना खासतौर पर युवाओं के बीच ज्यादा पॉपुलर हो रहा है.

Also Read: Pawan Singh-khesari Lal Yadav Fight: पवन सिंह ने खेसारी लाल संग लड़ाई पर तोड़ी चुप्पी, कहा- दिल से बुरा आदमी…

Also Read: Pawan Singh का भोजपुरी गाना ‘कजरा मोहब्बत वाला’ रिलीज के साथ हुआ वायरल, फैंस ने कहा ‘जीया पॉवर स्टार’

गाने के बारे में

पवन सिंह और आस्था सिंह के इस बेहतरीन गाने पर फैंस कई रील्स और विडियोज बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं. इस गाने को पावरस्टार पवन सिंह और आव्या दुबे ने आवाज दिया है. वहीं, गाने के खुसुरात बोल प्रफ्फुल तिवारी ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक रजनीश मिश्रा ने दिया है.

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola