Bhojpuri Adda: दिनेश लाल निरहुआ और आम्रपाली दुबे का गाना 'सांवरिया रे' सुना क्या?

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 15 Nov 2024 12:07 AM

विज्ञापन

Bhojpuri Adda: आम्रपाली दुबे और निरहुआ का गाना 'सांवरिया रे' साल पुराना सॉन्ग है, लेकिन आज भी ट्रेंड में रहता है. इस गाने में आम्रपाली और निरहुआ की सादगी देखने को मिलती है.

विज्ञापन

Bhojpuri Adda: भोजपुरी जगत में दिनेश लाल निरहुआ और आम्रपाली दुबे की अपनी एक अलग पहचान है. हालांकि, लोग निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को खूब पसंद भी करते हैं. फिल्म हो या गाना आम्रपाली, निरहुआ आपको सबसे अधिक साथ में दिख जाएंगे. इसी के से एक है आम्रपाली दुबे और निरहुआ का गाना ‘सांवरिया रे’, जो बेहद ही सुकून देने वाली सॉन्ग है.

‘सांवरिया रे’ गाना आपने सुना क्या?

निरहुआ और आम्रपाली दुबे ‘सांवरिया रे’ गाना बहुत कम लोग सुने होंगे. भोजपुरी गाना ‘सांवरिया रे’ एक साल पुराना सॉन्ग है, लेकिन आज भी ट्रेंड में रहता है. इस गाने में आम्रपाली और निरहुआ की सादगी देखने को मिलती है. यह पूरा गाना गांव में ही शूट हुआ है. ‘सांवरिया रे’ सॉन्ग फिल्म गबरू का है. उस वक्त फिल्म गबरू और इसके गानों को दर्शकों ने खूब पसंद किया था.

गाना ‘सांवरिया रे’ एक मिलियन से अधिक

‘सांवरिया रे’ गाना 1.5 मिलियन पार कर दिया है, जो फिल्म गबरू का है. इसे गीत धानी रंग चुनरिया ने दिया है. जबकि, गाया है पार्श्व गायिका कल्पना और ओम झा ने और संगीत निर्देशक ओम झा हैं.

यहां सुनें गाना-

Also Read: Bhojpuri Adda: पवन सिंह के बाद खेसारी लाल का नया गाना ‘कमरिया लॉलीपॉप’ रिलीज, नम्रता मल्ला के साथ खूब नाचे बिहारी बाबू

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola