पूनम दुबे पर ‘पारो’ इफेक्ट, ‘देवदास’ के बिना नई फिल्म में एक्ट्रेस का दिखेगा जलवा
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 02 Mar 2021 9:10 PM
अपनी अदाकारी से भोजपुरी फिल्मों के फैंस के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस पूनम दुबे की नई फिल्म ‘पारो’ आ रही है. यह फिल्म युवाओं पर बेस्ड हैं. इस फिल्म को लेकर पूनम बेहद पॉजिटिव हैं. उन्होंने फिल्म को लेकर कहा कि ‘यह एक बेटी और गर्लफ्रेंड के बीच की कहानी है.’
अपनी अदाकारी से भोजपुरी फिल्मों के फैंस के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस पूनम दुबे की नई फिल्म ‘पारो’ आ रही है. यह फिल्म युवाओं पर बेस्ड है. इस फिल्म को लेकर पूनम बेहद पॉजिटिव हैं. उन्होंने फिल्म को लेकर कहा कि ‘यह एक बेटी और गर्लफ्रेंड के बीच की कहानी है.’ उनका कहना है कि ‘पारो’ में देवदास से रिलेटेड कुछ नहीं है. यह एक बेटी और गर्लफ्रेंड के बीच कहानी है. स्टोरी में यंग जेनरेशन के बीच की एक लव स्टोरी को उठाया गया है.
Also Read: निरहुआ नहीं खेसारी लाल के साथ ठुमके लगाएंगी ब्यूटी क्वीन आम्रपाली दुबे, दोनों की ‘आशिकी’ के खूब हैं चर्चे
पूनम दुबे ने बताया कि एक लड़की अपने प्यार के लिए किस हद तक जा सकती है? उसे फिल्म में दिखाया गया है. इसमें लड़की का त्याग और प्यार है. लड़की मां-बाप के प्रति फर्ज को बखूबी निभाती है. जब लड़की प्यार करती है तो हद से ज्यादा प्यार करती है. जब बेटी का फर्ज निभाती है तो गर्लफ्रेंड के कर्तव्य को भूल जाती है. फिल्म में लड़की प्रेमिका और बेटी के बीच में फंसी है, उसके द्वंद को दिखाया गया है.
Also Read: VIDEO: जब अरविंद अकेला से पूनम दुबे फरियाने निकलीं, वायरल HOLI सॉन्ग पर एक्ट्रेस ने दिखाए ‘जबर’ डांस मूव्स
एक्ट्रेस पूनम दुबे की फिल्म ‘पारो’ के डायरेक्टर नीलमनी सिंह हैं. ‘पारो’ से नीलमनी सिंह करियर की शुरुआत कर रहे हैं. पूनम दुबे ने बताया कि शूटिंग के दौरान नहीं लगा कि यह उनकी शुरुआत है. पूनम दुबे का कहना है वो अपने सिनेमा के साथ कम्प्रोमाइज नहीं करती हैं. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के विवादों पर पूनम दुबे का कहना है लैक ऑफ एजुकेशन के कारण आजकल कंट्रोवर्सी देखने को मिल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










