Bhojpuri Song: नीलम गिरी की अदाओं ने लोगों को बनाया दीवाना, शिल्पी राज के ‘नजरिया ना लागे’ ने उड़ाया गर्दा

Bhojpuri Song: भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी का नया गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इनका गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है.अभिनेत्री की अदाओं ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया है.
Bhojpuri Song: भोजपुरी स्टार नीलम गिरी का नया गाना रिलीज हो चुका है. रिलीज के बाद यह सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस गाने में स्टार नीलम गिरी की अदाएं लोगों को काफी पसंद आ रही है. इस गाने को शिल्पी राज ने गाया है. शिल्पी राज का नया गाना ‘नजरिया ना लागे’ ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है. इस गाने की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. गाना ‘नजरिया ना लागे’ को शिल्पी राज ने गाया है. शिल्पी राज के गाने ने लोगों को मदहोश कर दिया है. गाना रिलीज होने के साथ ही धमाल मचा रहा है.
शिल्पी राज का गाना ‘नजरिया ना लागे’ ने बवाल मचा दिया है. इस गाने को यूट्यूब चैनल ‘टिप्स भोजपुरी’ पर रिलीज किया गया है. इसके बाद 24 घंटे के अंदर ही इस गाने को दो लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. यह गाना यूट्यूब पर ट्रेंड भी कर रहा है. ‘नजरिया ना लागे’ गाने में नीलम गिरी और राज सिंह की धमाकेदार जोड़ी है. यह फैंस को काफी पसंद आया है. मालूम हो कि ‘नजरिया ना लागे’ एक रोमांटिक गाना है. इसका म्यूजिक आज के जमाने के हिसाब से काफी ट्रेंडी है. यह एक बड़ा कारण है कि दर्शक जमकर इस गाने की चर्चा कर रहे हैं.
Also Read: Bhojpuri News: बचपन में परी जैसी दिखती थी एक्ट्रेस रानी चटर्जी, देखें तस्वीरें..
अजीत मंडल ने इस गाने के बोल लिखे है. वहीं, म्यूजिक को कम्पोज आर्या शर्मा ने किया है. लक्की विश्वकर्मा ने नीलम गिरी और राज सिंह की बढ़िया जोड़ी को कोरियोग्राफ किया है. जबकि, इन्होनें ही गाने को डायरेक्ट भी किया है. वीडियो में नीलम गिरी रंग- बिरंगी साड़ियों तहलका मचाते हुए नजर आ रही है. इनकी अदाओं ने लोगों को मदहोश कर दिया है. इसके नीलम गिरी ने राज सिंह की जमकर तारीफ की है. इनकी बेहतरीन जोड़ी लोगों को खूब पसंद आ रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sakshi Shiva
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










