ePaper

कॉमेडियन भारती सिंह बनीं मां, पति हर्ष लिंबाचिया ने तसवीर शेयर कर लिखा- बेटा हुआ है...

Updated at : 03 Apr 2022 6:24 PM (IST)
विज्ञापन
कॉमेडियन भारती सिंह बनीं मां, पति हर्ष लिंबाचिया ने तसवीर शेयर कर लिखा- बेटा हुआ है...

कॉमेडियन भारती सिंह मां बन गई हैं. उन्होंने अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ एक बेटे का स्वागत किया.

विज्ञापन

कॉमेडियन भारती सिंह मां बन गई हैं. उन्होंने अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ एक बेटे का स्वागत किया. उन्होंने अपने पेरेंट्स बनने की खुशी सोाशल मीडिया के माध्यम से अपने प्रशंसकों से साझा की है. न्यू पापा हर्ष लिम्बाचिया ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट से अपने बच्चे के जन्म की घोषणा करते हुए एक तसवीर शेयर की है. भारती और हर्ष सफेद पोशाक में नीले फूलों वाली एक टोकरी पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/Cb42g9rPNaV/

सोशल मीडिया पर उनके दोस्तों और प्रशंसकों से बधाई का सिलसिला शुरू हो गया है. अदिति भाटिया ने लिखा, “ओएमजी बधाई. बहुत खुश !!! छोटे को देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती.” बंदगी कालरा ने लिखा, “ओएमजी बधाई.” तुषार कालिया, जैस्मीन भसीन और कई अन्य लोगों ने नए पेरेंट्स को ढेरों शुभकामनाएं दी.

भारती ने शनिवार को ही खतरा खतरा खतरा के लिए शूट किया था. सेट से उनका वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वो पैपराजी से बात करती दिखीं थी. वो हर्ष को गले लगाती दिखीं थी और पूछ रही थी कि वो कब मां बनेंगी. उन्हें पैपराजी ने कहा था कि वो मामा बनने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. उनका ये वीडियो विरल भयानी ने शेयर किया था.

https://www.instagram.com/p/Cb458ySKBcV/
Also Read: मलाइका अरोड़ा से मिलने पहुंचे अर्जुन कपूर, आज ही अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं हैं एक्ट्रेस

पिछले कुछ दिनों से अफवाहें चल रही थीं कि भारती और हर्ष ने एक लड़की और जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है. भारती ने सभी अफवाहों को खारिज करते हुए कहा था कि जब तक वे इसकी घोषणा नहीं करते तब तक उन पर विश्वास न करें. भारती ने स्पष्ट किया, “मुझे बधाई देने वाले प्रियजनों के संदेश और फोन आ रहे हैं. ऐसी खबर है कि मैंने एक बच्ची का स्वागत किया है. लेकिन यह सच नहीं है. मैं खतरा खतरा के सेट पर हूं. एक ब्रेक था 15-20 मिनट के लिए. इसलिए मैंने लाइव आने और स्पष्ट करने का फैसला किया कि मैं अभी भी काम कर रही हूं.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola