Bhabiji Ghar Par Hai 2.0 में 'अंगूरी भाभी' के रूप में वापसी पर शिल्पा शिंदे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- थोड़ी कड़वाहट अभी भी होगी

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 16 Dec 2025 2:52 PM

विज्ञापन

शिल्पा शिंदे भाबीजी घर पर हैं 2.0 पर, फोटो- इंस्टाग्राम

Bhabiji Ghar Par Hai 2.0: शिल्पा शिंदे करीब 10 साल बाद ‘भाबीजी घर पर हैं 2.0’ में अंगूरी भाभी बनकर वापसी कर रही है. इस बीच एक्ट्रेस ने अपने सेट पर कहले दिन के अनुभव को साझा किया. साथ ही किरदार को लेकर हो रही एकलौती चिंता पर भी बात की.

विज्ञापन

Bhabiji Ghar Par Hai 2.0 के साथ टीवी की सबसे पसंदीदा अंगूरी भाभी एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर राज करने आ रही हैं. करीब एक दशक बाद शिल्पा शिंदे ‘भाबीजी घर पर हैं 2.0’ से अपने आइकॉनिक किरदार में वापसी कर रही हैं. जब उन्होंने शो छोड़ा था, तब उनकी जगह शुभांगी अत्रे ने अंगूरी भाभी का किरदार निभाया था, लेकिन अब एक बार फिर ओरिजिनल अंगूरी भाभी छोटे पर्दे पर नजर आएंगी.

हाल ही में बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में शिल्पा शिंदे ने अपनी वापसी और सेट पर पहले दिन के अनुभव को साझा किया. एक्ट्रेस ने स्वीकार किया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह दोबारा इस शो का हिस्सा बनेंगी. एक्ट्रेस ने आगे क्या कुछ कहा, आइए बताते हैं.

शो में वापसी करने पर शिल्पा शिंदे का रिएक्शन

शिल्पा शिंदे ने कहा, “मेरे जाने के बाद, बहुत सारी गलतफहमियां थीं. समय के साथ, रिश्ते बदले, और मुझे लगता है कि यह किस्मत थी. झगड़े तो परिवारों में ही होते. एक बार जब मैंने हां कह दिया, तो मैंने एक्शन और रिएक्शन के बारे में ज्यादा नहीं सोचा. मैंने हमेशा अपने दिल की सुनी है.”

उन्होंने आगे बताया, “मुझे लगा था कि थोड़ी कड़वाहट अभी भी होगी. मैंने उसी माहौल के लिए खुद को तैयार किया था. इसके बजाय, हर कोई मेरे कमरे में मुझसे मिलने आया और मेरा गर्मजोशी से स्वागत किया.

“अंगूरी में ज्यादा शिल्पा शिंदे नहीं दिखनी चाहिए”

अंगूरी भाभी के किरदार को लेकर शिल्पा की सबसे बड़ी चिंता यही है कि उसका मूल स्वरूप न बदले. एक्ट्रेस ने माना कि अगर मेकर्स किरदार में थोड़ा भी बदलाव करेंगे तो मजा नहीं आएगा.

वह कहती हैं, “अंगूरी में ज्यादा शिल्पा शिंदे नहीं दिखनी चाहिए. दर्शक बहुत समझदार होते हैं और उनकी सोच को बदलना आसान नहीं है. मेरी एकमात्र चिंता यह है कि लोग मुझमें फिर से वही अंगूरी देखें. हम निश्चित रूप से बेहतर करने की कोशिश करेंगे, लेकिन उसका मूल रूप वैसा ही रहना चाहिए.”

यह भी पढ़ें: Dhurandhar: ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बीच ‘गदर 2’ एक्ट्रेस ने की अक्षय खन्ना की जमकर तारीफ, बोलीं- तुम्हारी सफलता पर गर्व है

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola