ePaper

Bhabhi Ji Ghar Par Hai, Upcoming New Episode: आज से प्रसारित होंगे नये एपिसोड, इस वजह से जासूस बन गईं अंगूरी भाभी!

Updated at : 13 Jul 2020 3:52 PM (IST)
विज्ञापन
Bhabhi Ji Ghar Par Hai, Upcoming New Episode: आज से प्रसारित होंगे नये एपिसोड, इस वजह से जासूस बन गईं अंगूरी भाभी!

bhabhi ji ghar par hai new episode from today angoori bhabhi : एंड टीवी पर प्रसारित होनेवाले चर्चित टीवी सीरीयल‘‘भाबीजी घर पर है‘ ऐसा शो है जो सप्ताह दर सप्ताह अपने मजेदार और रोमांचक प्लॉट्स के साथ दर्शकों का मनोरंजन करता है और उन्हें टेलीविजन स्क्रीन से बांधे रखता है.

विज्ञापन

bhabhi ji ghar par hai new episode angoori bhabhi : एंड टीवी पर प्रसारित होनेवाले चर्चित टीवी सीरीयल‘‘भाबीजी घर पर है‘ ऐसा शो है जो सप्ताह दर सप्ताह अपने मजेदार और रोमांचक प्लॉट्स के साथ दर्शकों का मनोरंजन करता है और उन्हें टेलीविजन स्क्रीन से बांधे रखता है. दर्शकों के िलए अच्छी खबर है कि आज से‘‘भाबीजी घर पर हैं‘‘ नये एपिसोड प्रसारित किए जाएंगे. नए एपिसोड में अंगूरी भाभी (शुभांगी अत्रे) जासूस बनने जा रही हैं.

आगामी नये एपिसोड में अंगूरी (शुभांगी अत्रे) को सपना आता है कि तिवारी जी (रोहिताश गौर) दूसरी शादी कर रहे हैं और वह विभूति (आसिफ शेख), अनीता (सौम्या टंडन) और टीएमटी (टीका मलखान टिल्लू) की मदद से उनकी जासूसी करने की कोशिश करती हैं. इसके बाद हास्यास्पद और मजेदार घटनाओं की एक श्रंृखला होती है, जिसमें बेचारे तिवारी जी ऐसी परेशानी में पड़ जाते हैं, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी.

इस हास्यास्पद ड्रीम सीक्वेंस के बारे में अंगूरी भाभी का किरदार निभा रहीं शुभांगी अत्रे ने कहा, ‘अंगूरी भाभी और तिवारी जी माॅडर्न काॅलोनी के सबसे मनोरंजक कपल्स में से एक हैं. उनकी मासूम लड़ाइयों से लेकर एक-दूसरे की फिक्र का स्वभाव सभी उम्र के दर्शकों को पसंद आता है. ‘‘भाबीजी घर पर हैं‘‘ के आगामी एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि अंगूरी भाभी को तिवारी जी की दूसरी शादी का सपना आया है! वह सपना देखकर अंगूरी भाभी चैंक जाती हैं और विभूति जी, अनीता भाभी और टीका मलखान टिल्लू से मदद मांगती हैं.

Also Read: चारू असोपा के साथ शादी टूटने की खबरों पर बोले राजीव सेन – कोई करीबी उसके कान भर रहा है…

दूसरी ओर, अम्मा ने तिवारी को अंगूरी के खाने में मिलाने के लिये एक खास दवा दी है, ताकि वह गर्भवती हो जाए. इन सारे भ्रम की स्थिति में बेचारे तिवारी जी परेशान हो जाएंगे. हम सभी को इस सीक्वेंस की शूटिंग में बहुत मजा आया, जो हंसी-मजाक से भरा था.’’

रामफल बाबा की मदद से अम्मा अपने नुस्खे आजमा रही हैं, ताकि तिवारी और अंगूरी को बच्चा हो जाए और इस बार उनके हाथ एक जादुई दवा लगी है. क्या अंगूरी गर्भवती होगी और तिवारी परिवार में एक नया सदस्य आएगा? क्या अम्मा को आखिरकार अपना पोता या पोती मिलेगी? क्या उनका जादू काम करेगा या पिछले नुस्खों की तरह बेकार जाएगा, यह देखना बड़ा ही दिलचस्प होगा!

एक-दूसरे की पत्नी को प्रभावित करने की होड़ में माडर्न कॉलोनी के पड़ोसी मिश्रा और तिवारी बहुत मजेदार और मनोरंजक हरकतें करने वाले हैं. मिश्रा जी की चुहलबाजी और तिवारी कॉमिक टाइमिंग से लेकर अंगूरी भाभी की मासूमियत और अनीता भाभी की स्मार्टनेस तक, इस शो में नई एवं मजेदार कहानियां होंगी जो पागलपंती और हंसी की पूरी खुराक देंगी.

Posted By: Budhmani minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola