TRP Report : टॉप 5 में इस टीवी शो की हुई वापसी, 'इमली' का जलवा बरकरार, नंबर-1 पर है ये सीरियल, देखें LIST
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 06 Feb 2021 11:03 AM
TRP Report 56th week : बार्क (BARC India) की 56वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग आ गई है. इस बार लिस्ट में ज्यादा कुछ फेर-बदल देखने को नहीं मिल रहा है. स्टार प्लस का शो अनुपमा (Anupama) सारे शोज पर भारी पड़ रहा है. इमली (Imlie) ने कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) को फिर पीछे छोड़ दिया है. वहीं इस बार लिस्ट में ये रिश्ता क्या कहलाता है ने इंट्री ले ली है.
TRP Report 56th week : बार्क (BARC India) की 56वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग आ गई है. इस बार लिस्ट में ज्यादा कुछ फेर-बदल देखने को नहीं मिल रहा है. स्टार प्लस का शो अनुपमा (Anupama) सारे शोज पर भारी पड़ रहा है. इमली (Imlie) ने कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhagya) को फिर पीछे छोड़ दिया है. वहीं इस बार लिस्ट में ये रिश्ता क्या कहलाता है ने इंट्री ले ली है.
1. अनुपमा
अनुपमा शो इस बार भी नंबर एक पर बना हुआ है. ‘अनुपमा’ शो में रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे और मदालसा शर्मा लीड रोल में हैं. शो लगातार नंबर पर है. जारी ट्रैक के अनुसार, अनुपमा जहां सफलता की ओर बढ़ रही है, तो दूसरी तरफ वनराज की नौकरी चली गई. उसकी जॉब किंजल को मिल जाती है और इसका सारा दोष वो अनुपमा पर लगाता है. डिवोर्स पेपर का जवाब देते हुए वनराज अनुपमा पर कई सार इल्जाम लगाता है.
2. इमली
‘इमली’ इस बार भी लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. सुम्बुल तौकीर और गश्मीर महाजनी शो में लीड रोल में हैं. जारी ट्रैक के अनुसार, ना चाहते हुए भी किस्मत इमली और आदित्य को बार-बार मिला रही है. इमली को गोली लगने के बाद आदित्य उसे दिल्ली लेकर आया है. मालिनी के पिता को पता चल गया है कि इमली उसकी ही बेटी है. वहीं अनु को शक है कि उसके पति कुछ बड़ा उससे छिपा रहे है. आने वाला एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है.
Also Read: सलमान खान ने किसान आंदोलन को लेकर कही ये बात, बोले- सही चीज होनी चाहिए हर एक के साथ…
3. गुम है किसी के प्यार में
स्टार प्लस का शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा लीड रोल में हैं. शो फिर से तीसरे स्थान पर है और पिछले हफ्ते भी तीसरे नंबर पर ही था. जारी ट्रैक के अनुसार, सई विराट एक-दूसरे की केयर करने लगे है. उन्हें एहसास नहीं है कि दोनों एक दूसरे को चाहने लगे है. सई विराट की हर चीज का ख्याल रख रही है तो विराट को भी उसकी फ्रिक होने लगी है. ये सब देखकर पाखी काफी चिढ़ जाती है.
4. कुंडली भाग्य
कुंडली भाग्य में श्रद्धा आर्या और धीरज धूपर लीड रोल में हैं. ये शो पहले नंबर एक पर हुआ करता था, लेकिन अनुपमा ने इसे पीछे कर दिया. अब ये सीरियल चौथे स्थान पर है. जारी ट्रैक के अनुसार, प्रीता को करण कृतिता की चूड़े की रस्म की जिम्मेदारी दे देता है, ताकि सब कुछ अच्छे से हो जाए. प्रीता इधर अक्षय की सच्चाई पता करने में लगी हुई है. उसे मालूम है कि अक्षय अच्छा लड़का नहीं है और वो सारे घरवालों से झूठ बोल रहा है.
5. ये रिश्ता क्या कहलाता है
इस बार टॉप 5 में ये रिश्ता क्या कहलाता है ने इंट्री ले ली है. पिछले हफ्ते कुमकुम भाग्य पांचवे स्थान पर था. लंबे समय के बाद ये रिश्ता ने लिस्ट में अफनी जगह बनाई है. मोहसिन खान और शिवांगी जोशी की जोड़ी फैंस को काफी पसन्द आती है. लेकिन हाल ही में नायरा की मौत ने से दर्शक बहुत मायूस हुए थे. अब एक बार फिर से नायरा की शो में इंट्री हुई है, लेकिन कुछ अलग ढ़ग से.
Posted By: Divya Keshri
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










