ePaper

TRP Report: 'अनुपमा' की बादशाहत कायम, जानिए इस बार किन शोज ने टॉप 10 में मारी बाजी

Updated at : 02 Feb 2024 9:57 AM (IST)
विज्ञापन
TRP Report: 'अनुपमा' की बादशाहत कायम, जानिए इस बार किन शोज ने टॉप 10 में मारी बाजी

TRP Report: 2024 के चौथे सप्ताह के लिए बार्क टीआरपी लिस्ट आ गई है और इस बार लिस्ट में ज्यादा फेरबदल देखने को नहीं मिली है. टॉप 10 में बिग बॉस 17, तारक मेहता का उल्टा चश्मा, ये रिश्ता क्या कहलाता है, गुम है किसी के प्यार में शामिल है. चलिए आपको टॉप 10 शोज के बारे में बताते है.

विज्ञापन
undefined

रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर शो अनुपमा हर बार की तरह इस बार भी टीआरपी लिस्ट में नंबर एक पर बना हुआ है. शो को 2.7 की रेटिंग मिली है. इन दिनों कहानी ज्यादा दिलचस्प हो गई है. पांच साल बाद अनुज और अनुपमा फिर से मिले है.

undefined

गुम है किसी के प्यार में टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर एक बार फिर से है. सीरियल को 2.5 रेटिंग मिली है. शो में ईशान और रीवा की शादी होने वाली थी, लेकिन ईशान और सवी की शादी हो जाती है.

undefined

समृद्धि शुक्ला और शहजादा धामी का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है को 2.3 रेटिंग मिली है और ये तीसरे स्थान पर है. शो में दिखाया जा रहा है कि अभीरा को अरमान से प्यार होने लगा है. जबकी रूही अभीरा और अरमान को साथ में देखकर जलने लगी है.

undefined

विवादास्पद रियलिटी शो बिस बाॉस 17 का विनर मिल गया है. मुन्नवर फारूकी जीत गए है. इस शो को दर्शकों ने काफी पसंद किया और इसे 2 .1 रेटिंग मिली है.

undefined

कुछ महीने पहले शुरू हुआ शो झनक टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 शोज में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा. शो को 2.0 रेटिंग मिली है.

Also Read: Anupama: कुछ महीनों में ही शो से कटेगा श्रुति का पत्ता! अनुपमा-अनुज पांच साल बाद फिर हो जाएंगे एक
undefined

इमली हर बार टीआरपी लिस्ट में रहता है. इस बार शो छठे नंबर पर है और इसे 2.0 रेटिंग मिली है. पिछले हफ्ते भी शो इसी नंबर पर था.

undefined

सीरियल पांड्या स्टोर इस बार सातवें स्थान पर है और इसे 1.8 रेटिंग मिली है. शो में लीप आया था और इसके बाद दर्शकों को इसकी नयी कहानी पसंद आने लगी. इसे आप स्टार प्लस पर देख सकते है.

undefined

निर्माता राजन शाही का शो बातें कुछ अनकही से को 1.8 रेटिंग मिली है. यह शो वंदना की कहानी को दर्शाता है जो एक सफल गायिका बनने की राह पर सभी बाधाओं के बावजूद जीत हासिल करती है.

undefined

तारक मेहता का उल्टा चश्मा 15 सालों से टीवी पर आ रहा है. शो को 1.8 रेटिंग मिली है. शो हाल ही में दयाबेन की वापसी को लेकर सुर्खियों में था.

undefined

सीरियल परिणीति टीआरपी लिस्ट में इस बार दसवें नंबर पर है. इस सीरियल को आप कलर्स पर देख सकते हैं और ये लोगों के बीच काफी पॉपुलर है.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ईशान-रीवा के रिश्ते की सच्चाई जान सवी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- एक इमोशनल…
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola