इस फिल्म की रिलीज के वक्त कई रातों तक नहीं सोए थे Ayushmann Khurrana, कहा- पूरी तरह घबराया…

Published by : Ashish Lata Updated At : 27 Feb 2025 4:35 PM

विज्ञापन

Ayushmann Khurrana on Dum Laga Ke Haisha

Ayushmann Khurrana: आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर स्टारर दम लगाके हईशा को रिलीज हुए 10 साल हो गए हैं. स्पेशल डे पर आयुष्मान खुराना ने शेयर किया कि वह रिलीज से पहले कई रातों तक सो नहीं पाए थे.

विज्ञापन

Ayushmann Khurrana: शरत कटारिया की ओर से निर्देशित और आयुष्मान खुराना स्टारर दम लगाके हईशा साल 2015 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. सादगी से भरी कहानी और जबरदस्त कॉमेडी वाली फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. इस मूवी ने नया ट्रेंड सेट करते हुए सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता.

दम लगाके हईशा की रिलीज से पहले सो नहीं पाते थे आयुष्मान खुराना

दम लगाके हईशा के दिनों को याद करते हुए आयुष्मान खुराना कहते हैं कि इस फिल्म की रिलीज से पहले वह कई रातों तक सो नहीं पाए थे. एक्टर ने कहा, ‘विकी डोनर’ की जबरदस्त सफलता ने मुझे अचानक स्टार बना दिया, लेकिन मुझे समझ ही नहीं आया कि इस सफलता को कैसे आगे बढ़ाना है. मैं इंडस्ट्री में नया था, मेरे पास कोई गाइडेंस नहीं थी, और मैंने कई गलत फैसले लिए. जिसके बाद बैक टू बैक मेरी 3 फिल्में फ्लॉप हो गई. इंडस्ट्री में कहते हैं कि हर शुक्रवार हम फिर से जन्म लेते हैं और हमारा करियर भी उसी दिन तय होता है. मैं बस यही चाहता था कि यह शुक्रवार मेरा हो! रिलीज से पहले मैं पूरी तरह घबराया हुआ था, लेकिन फिल्म हिट हुई और इसने मुझे इंडस्ट्री में एक नई पहचान दी.”

आयुष्मान खुराना ने शेयर की पुरानी तसवीर

आयुष्मान खुराना ने आगे कहा, ”दम लगाके हईशा ने मुझे दोबारा जन्म दिया. इस सक्सेस के लिए मैं शरत कटारिया, मनीष शर्मा, आदित्य चोपड़ा सर और मेरी को-स्टार भूमि पेडनेकर का दिल से धन्यवाद करता हूं.” एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तसवीर भी शेयर की. जिसमें उन्हें ब्लैंक-प्रिंटेड स्वेटर पहने देखा जा सकता है. उनके हाथ में एक कागज है और वह कैमरे की तरफ देखते हैं. फोटो पर लिखा है, “10 साल पहले मेरे लिए एक पत्र…”

Prabhat Khabar Premium Story: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले? दर्शकों के ना जुड़ पाने का यहां जानें कारण

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola