ePaper

केएल राहुल संग इस वजह से जर्मनी रवाना हुईं अथिया शेट्टी, एयरपोर्ट का वीडियो आया सामने

Updated at : 26 Jun 2022 2:26 PM (IST)
विज्ञापन
केएल राहुल संग इस वजह से जर्मनी रवाना हुईं अथिया शेट्टी, एयरपोर्ट का वीडियो आया सामने

विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दोनों का वीडियो शेयर किया है जिसमें एक्ट्रेस को डेनिम्स और क्रॉप्ड स्वेटशर्ट लुक में देखा जा सकता है.

विज्ञापन

अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और केएल राहुल (KL Rahul) कथित तौर पर एकदूसरे को डेट कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर दोनों की तसवीरों और वीडियोज अक्सर वायरल हो जाते हैं जिसपर फैंस जमकर अपना प्यार बरसाते हैं. रविवार को लवबर्ड्स को मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. हालांकि, अथिया और केएल राहुल ने एक साथ एयरपोर्ट टर्मिनल पर इंट्री नहीं ली और न ही उन्होंने पोज दिए. उनकी वीडियो सामने आये हैं.

एयरपोर्ट में दिखे आथिया-राहुल

विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दोनों का वीडियो शेयर किया है जिसमें एक्ट्रेस को डेनिम्स और क्रॉप्ड स्वेटशर्ट लुक में देखा जा सकता है. इसके तुरंत बाद, केएल राहुल पहुंचे और क्रिकेटर एक ब्लैक कलर की ग्राफिक टी-शर्ट, बेज पैंट और एक बड़े काले प्राडा बैग में स्मार्ट लुक देते नजर आये. क्रिकेटर के पहुंचते ही अथिया को अंदर उनका इंतजार करते देखा गया.

https://www.instagram.com/p/CfQmmR9KyuR/
केएल की सर्जरी के लिए हुए जर्मनी रवाना

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, अथिया और केएल जर्मनी जा रहे हैं, जहां क्रिकेटर की कमर की चोट की सर्जरी होनी है. क्रिकेटर चोट के कारण भारत के इंग्लैंड दौरे से बाहर हो गए थे. एक सूत्र का हवाला देते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि] सर्जरी जल्द ही होगी दोनों कम से कम एक महीने तक जर्मनी में रहेंगे. केएल राहुल जैसे ही ठीक होंगे, अथिया उनके साथ होंगी. उनके इस वीडियो पर प्रशंसक जमकर कमेंट कर रहे हैं.

अथिया- राहुल की शादी की अफवाह

हाल ही में सोशल मीडिया पर खबरें थी कि अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल इस साल शादी करने वाले है और इसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी है. इस खबर के वायरल होते ही सुनील शेट्टी ने ऐसी खबरों पर काफी नाराजगी जताई थी. बता दें कि पिछले साल अथिया के जन्मदिन पर राहुल ने उनके साथ फोटो पोस्ट कर रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था.

Also Read: नेहा मेहता ने जब Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के लिए छोड़ दिया था फिल्ममेकिंग का कोर्स
इन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं अथिया शेट्टी

अथिया शेट्टी एक्टर सुनील शेट्टी और माना शेट्टी की बेटी हैं. उन्होंने 2015 की फिल्म हीरो से बॉलीवुड में अपना कदम रखा था और इसमें उनके अपोजिट सूरज पंचोली थे. इसके अलावा एक्ट्रेस ‘मुबारकां’ और ‘मोतीचूर चकनाचूर’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola