पार्टी में बेहद छोटे ड्रेस में पहुंची आर्यन खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड, शाहरुख खान की लाडली दिखी इस खास शख्स के साथ
Published by : Divya Keshri Updated At : 05 Aug 2024 9:16 AM
Aryan Khan and Suhana Khan
रविवार को मुंबई में एक पार्टी शाहरुख खान के दोनों बच्चे आर्यन खान और सुहाना खान नजर आए. दोनों का वीडियो सामने आया है, जिसमें भाई-बहन काफी स्टाइलिश लुक में दिखे.
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बच्चे आर्यन खान और सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. सुहाना ने फिल्मों में कदम रख लिया है, जबकि आर्यन पर्दे के पीछे रहकर ही काम कर रहे हैं. अक्सर दोनों किसी पार्टी या फंक्शन में नजर आ जाते हैं. आर्यन और सुहाना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों भाई-बहन मुंबई में एक पार्टी में शामिल होने आए. इस पार्टी में एक और शख्स दिखा, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. वहीं, इसमें अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा भी शामिल हुए.
पार्टी में किन 2 खास शख्स के साथ पहुंचे आर्यन खान?
रविवार को मुंबई में एक पार्टी में आर्यन खान और सुहाना खान साथ में दिखे. इस पार्टी में आर्यन की कथित गर्लफ्रेंड लारिसा बोन्सी भी शामिल हुई. उनका वीडियो सामने आया है, जिसमें लारिसा शॉर्ट ब्लैक आउटफिट में काफी खूबसूरत दिख रही है. ऑल ब्लैक आउटफिट में वो बेहद हसीन लग रही है. वहीं, सुहाना ने स्टाइलिश फिगर-हगिंग ब्राउन ड्रेस पहना था और अपने बालों को खुला रखा था. साथ ही स्टारकिड ने अपने मेकअप को मिनिमल रखा था. जबकि आर्यन ने फेडेड जींस और ब्लैक टी-शर्ट पहना था.
क्या इस हसीना को डेट कर रहे आर्यन खान?
आर्यन खान अक्सर अपनी कथित गर्लफ्रेंड लारिसा बोन्सी के साथ पार्टी या इवेंट में नजर आ जाते हैं. हालांकि दोनों में से किसी ने भी अपने रिलेशनशिप की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
सुहाना खान किसे कर रही डेट?
अगस्त्य नंदा और सुहाना खान की डेटिंग की खबरें है, जिसे दोनों ने अभी तक कंफर्म नहीं किया है. वायरल हो रहे वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है.
आर्यन खान के वेब सीरीज स्टारडम में कौन है?
आर्यन खान ने अपने वेब सीरीज स्टारडम की शूटिंग पूरी कर ली है, जिसमें बॉबी देओल और मोना सिंह ने काम किया है. कहा जा रहा है कि इसमें शाहरुख खान का भी कैमिया रोल है.
Also Read- क्या शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इस विदेशी एक्ट्रेस को कर रहे डेट, वायरल VIDEO ने मचायी हलचल
Entertainment Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










