क्या शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इस विदेशी एक्ट्रेस को कर रहे डेट, वायरल VIDEO ने मचायी हलचल

Published by : Divya Keshri Updated At : 08 Jul 2024 7:54 AM

विज्ञापन

Aryan Khan

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को रविवार को एक इवेंट में देखा गया. इस इवेंट में आर्यन की कथित गर्लफ्रेंड लारिसा बोन्सी भी नजर आई. इवेंट का एक वीडियो सामने आया है.

विज्ञापन

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाले हैं, लेकिन एक निर्देशक के तौर पर. वेब सीरीज स्टारडम आर्यन द्वारा लिखी गई है और इस सीरीज की शूटिंग पूरी हो चुकी है. प्रोफेशनल लाइफ के अलावा स्टारकिड अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. खबरें है कि आर्यन ब्राजील की मॉडल और एक्ट्रेस लारिसा बोन्सी को डेट कर रहे हैं. दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है. एक बार फिर, दोनों ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा, जब उन्हें मुंबई में एक इवेंट में देखा गया.

क्या इस एक्ट्रेस को कर रहे आर्यन खान डेट

रविवार को शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान मुंबई में एक इवेंट में शामिल होने पहुंचे. उनके बाद इस इवेंट में लारिसा बोन्सी भी शामिल होने पहुंची. स्टारकिड ने ब्लैक टी शर्ट, डेनिम जैकेट और आर्मी जींस पहना था. हालांकि दोनों इस इवेंट में अलग-अलग पहुंचे थे. विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें दोनों वेन्यू पर दिखे. वीडियो वायरल होने के बाद एक बार फिर से दोनों के डेटिंग की खबरें फिर से उड़ने लगी. हालांकि एक-दूसरे को डेट करने को लेकर दोनों ने अभी तक कुछ कहा नहीं है.

पार्टी में सोहेल खान के बेटे भी आए नजर

वहीं, इस पार्टी में सोहेल खान के बेटे निर्वाण खान भी शामिल हुए. उनके साथ एक्टर लक्ष्य और राघव जुयाल भी दिखे. गौरतलब है कि आर्यन खान द्वारा निर्देशित वेब सीरीज स्टारडम रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा समर्थित है. सीरीज की कहानी शोबिज की ग्लैमरस और उथल-पुथल भरी दुनिया को दिखाएगी. इसमें लक्ष्य लालवानी, बॉबी देओल और मोना कपूर हैं. कहा जा रहा है कि सीरीज में शाहरुख खान, रणबीर कपूर और रणवीर सिंह के कैमियो रोल निभाते दिखेंगे. फिलहाल इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसके रिलीज डेट का इंतजार है.

Aryan Khan Series: शाहरुख खान की स्ट्रगल जर्नी को दिखाएगी आर्यन की डेब्यू सीरीज ‘स्टारडम’, ये होंगे स्टारकास्ट

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola