Armaan Malik ने पहली बार दिखाया बेटे जैद का चेहरा, क्यूटनेस पर दिल हार बैठेंगे आप, VIDEO

Armaan Malik Kritika Malik Baby Boy Face Reveal: यूट्यूबर अरमान मलिक और कृतिका मलिक हाल ही में मां-बाप बने है. कृतिका ने बेबी बॉय को जन्म दिया है. अब कपल ने बच्चे का चेहरा रिवील कर दिया है. उनका बेबी काफी क्यूट है, फैंस इसे देखकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.
Armaan Malik Kritika Malik Baby Boy Face Reveal: यूट्यूबर अरमान मलिक आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है. उन्होंने बहुत कम समय में काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी हासिल की है. यूट्यूब पर उनकी दोनों पत्नियों कृतिका और पायल मलिक की वीडियोज आते ही ट्रेडिंग पर चली जाती है. इसके अलावा अरमान कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आते हैं. बीते दिनों उनके घर एक प्यारा सा मेहमान आया है, जी हां उनकी दूसरी पत्नी ने बेबी बॉय को जन्म दिया है. वहीं पायल भी जल्द ही जुड़वां बच्चों को जन्म देने वाली है. अब कपल ने आखिरकार अपने बेटे के फेस को रिवील कर दिया है. अरमान का बेटा दिखने में काफी ज्यादा क्यूट और प्यारा है. फैंस काला टिका लगाकर बच्चें को ढेर सारी बधाईयां दे रहे हैं.
अरमान मलिक ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब दोनों पर अपने बेबी का चेहरा दिखाया है. कपल ने अपने बेबी का क्यूट सा फोटोशूट भी करवाया है, जिसमें बच्चा प्यारे से कपड़े में लिपटा हुआ देखा जा सकता है. इंस्टाग्राम वाले फोटो में हम देख सकते हैं कि अरमान और कृतिका अपने बेटे को गोद में लिये हुए हैं और किस कर रहे हैं. जेद मलिक आराम से सो रहे हैं. वहीं यूट्यूब वीडियो में जेद पायल मां की गोद में सो रहे हैं और कबी-कभी उठकर शैतानी भी कर रहे हैं.
https://www.instagram.com/p/Cq9oUJxuu8Q/
https://www.instagram.com/p/Cq7ztP0rEVJ/
जैद मलिक की लेटेस्ट फोटोज पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”बाबू बहुत प्यारा है। साई बाबा का आशीर्वाद हमेशा रहे आप सब पर, आप लोग साफ मन से ये सब कर रहें हो किसी की बुरी नजर न लगे”. दूसरे यूजर ने लिखा, ”कितना सुंदर, प्यारा बच्चा है… उसे आशीर्वाद.. बहुत क्यूट और प्यारा लग रहा है बेबी”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”वास्तव में कृतिका बहुत प्यारी और मासूम है…..कोई अहंकार नहीं है और बच्चा बहुत प्यारा है”.
बता दें कि अरमान मलिक ने अपनी पहली पत्नी पायल से साल 2011 में शादी की और दोनों को एक बेटा चिरायु मलिक है. 6 साल के बाद अरमान 2018 में पायल की सबसे अच्छी दोस्त कृतिका के साथ शादी की. तब से ये चारों एकसाथ रह रहे हैं. पायल और कृतिका को अक्सर एकसाथ कई मौकों पर देखा जाता है. 4 दिसंबर 2022 को अरमान ने अपनी दोनों पत्नियों कृतिका और पायल की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










